Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

प्रदेश में फुटबॉल प्रतियोगिता में पुष्पराजगढ़ का नाम आने वाले समय में लिया जाएगा-फुन्देलाल सिंह मार्को

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) जिस तरह से शिक्षा क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक है उसी तरह शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल भी दिनचर्या का एक भाग होना चाहिए।
                               उक्त आशय के सारगर्भित विचार पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ऊर्जावान विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने 15 दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में ग्राम पंचायत अंधेरी में मुख्य अतिथि की हैसियत से बोलते हुए व्यक्त किए।उन्होंने आगे कहा कि पुष्पराजगढ़ क्षेत्र फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए पूरे प्रदेश में अपनी एक अलग छाप बना चुका है।आने वाले समय में पूरे प्रदेश के अंदर पुष्पराजगढ़ का नाम फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए लिया जाएगा।उन्होंने कहा कि उनकी मंशा है कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र पुष्पराजगढ़ का नाम फुटबॉल प्रतियोगिता के नाम से पूरे प्रदेश ही नहीं देश में छा जाए। उन्होंने खिलाड़ियों से अपेक्षा की कि खेल सदैव खेल भावना से खेलें एक जीतेगा एक हारेगा इस भावना को लेकर ही आगे बढ़ते चला जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि शिक्षा हर व्यक्ति के लिए जरूरी है वह ऐसी कुंजी है जो किसी भी चीज का ताला खोल सकती है बिना शिक्षा के क्षेत्र का विकास संभव नहीं है और व्यक्ति का विकास भी संभव नहीं है इसलिए शिक्षा हर किसी को ग्रहण करना आज की परम आवश्यकता है और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए तमाम तरह के खेल खेलने चाहिए फुटबॉल,क्रिकेट आदि।विधायक ने कहा कि पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में हर पंचायत स्तर पर टीम बनी हुई है और सभी पूरे शौक के साथ फुटबॉल खेल को खेलते हैं निश्चित ही यह पुष्पराजगढ़ की एक अलग पहचान है।उन्होंने बालिकाओं से भी अपील की कि वह भी आगे आकर खेलों में भाग ले और पुष्पराजगढ़ क्षेत्र का नाम प्रदेश देश में रोशन करें।उन्होंने कहा कि यहां के बच्चे खेलों के प्रति काफी होनहार और वह अपने माता-पिता का नाम ही नहीं अपने क्षेत्र का नाम भी आने वाले समय में रोशन करेंगे।
                        फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष संतोष पांडे ने की।इस अवसर पर जनपद सदस्य हेमंत कुमार,हीरा सिंह पूर्व जनपद अध्यक्ष,टी.पी. सिंह, नवल सिंह,पंच,सरपंच ग्राम के लोग फुटबॉल खिलाड़ी, प्रेमी काफी संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments