Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

सरकारी अमला ठीक से काम करें तो मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान शिविर की जरूरत ही नहीं है-कैलाश तिवारी

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश तिवारी ने कहा है कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा जनता के हित में सैकड़ों योजनाएं चलाई जा रही है लेकिन उन योजनाओं का सरकारी विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी सही ढंग से क्रियान्वयन नहीं करने के कारण हितग्राहियों के पास तक उसका लाभ नहीं मिल पाता है और उसके मॉनिटरिंग के लिए मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रति सप्ताह होने वाली टाइम लिमिट टी.एल. बैठक ,सरकार आपके द्वार  सहित अनेक समीक्षा बैठक एवं अभियान चलाए जा रहे हैं लेकिन उसके बावजूद भी कोई असर नहीं पड़ रहा है।
                इसका साफ कारण है की रिश्वतखोरी के कारण अधिकारी कर्मचारियों की मिलीभगत है। कर्मचारी खुलेआम पैसा लेकर उच्चाधिकारियों तक बांटते हैं,अधिकारी रिश्वत का माध्यम अपने बाबू, रीडर को बनाते हैं।जिस से भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ अधिकारी करवाई करने की हिम्मत नहीं कर पाते हैं और यह परंपरा चलती जा रही है।अगर अधिकारी सख्त हो जाएं तो क्या मजाल की जनता को लाभ ना मिले लेकिन अधिकारी दिखाने के लिए कुछ कार्यवाही कर देते हैं और बाद में स्थिति यथावत रहती है। 
           देखा जा रहा है कि अधिकांश विभागों में कुछ भ्रष्ट कर्मचारी वर्षों से पदस्थ हैं कुछ समय के लिए उनको हटा भी दिया जाता है फिर उनको कुछ दिनों बाद ही पूर्व की सीट में बैठा दिया जाता है और लूट खसोट का अभियान फिर से चलता रहता है। 
                        मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है  कि गरीबों का पैसा खाने वालों को शासकीय सेवा में रहने का अधिकार नहीं  इस घोषणा को मुख्यमंत्री जी केवल घोषणा ना रहने दे बल्कि इस पर अमलीजामा पहना दे अन्यथा इस प्रकार का गठबंधन चलता रहेगा और आम जनता  पीड़ित रहेगी।

Post a Comment

0 Comments