Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

एकात्म मानवतावाद के प्रेरणता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर आधारित जिलास्तरीय व्यख्यानमाला संपन्न

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुरूप जन अभियान परिषद द्वारा पूरे प्रदेश के प्रत्येक जिले व विकासखंड मुख्यालय में एकात्म मानवतावाद की प्रेरणाता पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विचारों को जन जन तक पहुँचाने के लिये व्यख्यानमाला का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में जन अभियान परिषद जिला अनूपपुर द्वारा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के "सांस्कृतिक राष्ट्रवाद" विषय पर  जिलास्तरीय व्यख्यानमाला का आयोजन सोन सभागार कलेक्टर कार्यालय अनूपपुर में किया गया।व्याख्यान कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम का प्रबोधन अध्यक्ष के रूप में हुआ। कार्यक्रम में नगरपंचायत डूमरकछार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील चौरसिया के मुख्यातिथ्य में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में सर्वप्रथम जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक उमेश पाण्डेय व जिला पंचायत से समन्वयक संदीप शुक्ला ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सम्पूर्ण जीवन परिचय पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी राष्ट्र के सजग प्रहरी व राष्ट्रभक्त के रूप में भारतवासियों के प्रेरणा के स्त्रोत रहे है।वे अपने राष्ट्र भारत को सामाजिक,आर्थिक, राजनैतिक,शेक्षणिक क्षेत्रों में बुलन्दियों तक पहुंचना देखना चाहते थे।इसलिए उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया।वे महान चिंतक, एकात्म मानववाद के जनक व अंत्योदय के प्रणेता रहे है।कार्यक्रम में जन अभियान परिषद की पूरे जिले से ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सदस्य,नवांकुर समितियों, परामर्शदाताओं तथा सीएमसीएलड़ीपी छात्रों ने सहभागिता की।इस दौरान छात्रों के बीच पंडित दीनदयाल जी के जीवन पर भाषण प्रतियोगिता व प्रेरणा गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमे रिया जयसवाल पुष्पराजगढ़, प्रभा साहू बुढ़नपुर,नरेंद्र ढीमर,लक्ष्मी कैथल आदि विजेता रहे।विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कार वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।कार्यक्रम में संचालन आभार प्रदर्शन विकासखंड समन्वयक फत्ते सिंह द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments