Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

कल मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालय में खाद्य मंत्री एवं कलेक्ट्रेट में कलेक्टर करेंगी ध्वजारोहण

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय अनूपपुर के शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. प्रांगण में आयोजित मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगे।म.प्र.स्थापना दिवस का कार्यक्रम प्रातः 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज आरोहण एवं राष्ट्रगान से प्रारम्भ होगा।प्रातः 09.10 बजे म.प्र.गान तत्पश्‍चात् 09.15 बजे मुख्य अतिथि का उद्बोधन, 09.25 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रातः 10 बजे राष्ट्रगीत एवं कार्यक्रम का समापन होगा।

1 से 7 नवंबर तक इस 
प्रकार होंगे कार्यक्रम आयो.


कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने सभी संबंधित अधिकारियों को सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार सभी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देशित किया।निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जिले में 1 नवंबर को जन अभियान परिषद के माध्यम से सुबह प्रभात फेरी का आयोजन और जनसेवा अभियान के स्वीकृति पत्र एवं अन्य लाभ वितरण समारोह दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा।इसी क्रम में 2 नवंबर को लाडली लक्ष्मी योजना का कार्यक्रम,3 नवंबर को स्वच्छता,सजावट,रंगोली पर केंद्रित गतिविधियां।
                 ऐतिहासिक स्मारकों, महापुरुषों की प्रतिमाओं, प्रमुख बाजारों की साफ-सफाई आदि की गतिविधियां। महत्वपूर्ण स्थलों पर 67 दीपों का प्रज्ज्वलन।खेलों का प्रारंभ 3 से 6 नवंबर तक प्रतियोगिताएं और 7 नवंबर को पुरस्कार वितरण का आयोजन होगा। 

एक जिला एक उत्पाद 
पर रहेगा विशेष फोकस


4 नवंबर को ‘‘एक जिला एक उत्पाद’’ को प्रमुखता प्रदान करती हुई विविध गतिविधियां एवं रोजगार दिवस मनाया जाएगा। 5 नवंबर को मध्यप्रदेश के गौरव के दृष्टिगत नाटक,लोकनृत्य और जननायक केंद्र प्रतियोगिताएं होंगी। 6 नवंबर को वन्य प्राणी सुरक्षा, जागरूकता, ऊर्जा-पर्यावरण -जल संरक्षण केंद्रित जागरूकता,सेमिनार,व्याख्यान, चित्रकला प्रतियोगिताएं होगी। 7 नवंबर को जिला मुख्यालय एवं राज्य स्तर पर सभी प्रतियोगिताओं, जन सेवा अभियान, मध्यप्रदेश गौरव से संबंधित पुरस्कार वितरण समारोह और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

स्थापना दिवस पर कलेक्ट्रेट
में कलेक्टर करेंगी ध्वजारोहण 


मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आज 01 नवम्बर 2022 को संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना द्वारा प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।
                         उक्त आशय की जानकारी देते हुए अपर कलेक्टर सरोधन सिंह ने संयुक्त कलेक्ट्रेट अनूपपुर के समस्त विभागीय अधिकारियों को अपने अमले के साथ प्रातः 07.45 बजे तक संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है।

Post a Comment

0 Comments