Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

प्रकाश पर्व दीपावली पर खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह एवं प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह ने दी शुभकामनाएँ

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) पांच दिवसीय प्रकाश पर्व दीपावली पर मध्यप्रदेश शासन के खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह एवं अनूपपुर जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों एवं जिला वासियों की सुख,समृद्धि और खुशहाली की कामनाएं की हैं मंत्री द्वय ने कहा कि मां लक्ष्मी की कृपा सभी पर बनी रहे। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि दीपों का यह पर्व समृद्धि का प्रतीक है।दीपावली का पर्व बताता है कि छोटे-छोटे दीप भी एकजुट होकर अंधकार को पराजित कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि ऐसे पावन अवसरों पर हम सबको अपने साथ उन्हें भी लेकर चलना चाहिए,जो दुःखी तथा जरूरतमंद हों। साथ ही मंत्री द्वय ने कहा कि
स्थानीय स्तर पर तैयार की जाने वाली सामग्री का अधिक से अधिक प्रयोग करें जिससे समाज के गरीब वर्ग के लोग भी उत्साह एवं उमंग के साथ दीपावली का पांच दिवसीय पर्व मना सके।

कलेक्टर,एसपी, जिपं.सीईओ
अपर कलेक्टर ने दी बधाई


कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री सोनिया मीना ने दीपावली पर्व की सभी जिलेवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि की मंगल कामना करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कलेक्टर सुश्री मीना ने धनतेरस, दीपावली, गौवर्धन पूजा और भाईदूज का पर्व सद्भाव और हर्षोल्लास से मनाने की अपील की है।  
            पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल ने जिलावासियों को दीपावली पर्व की बधाई देते हुए उनके स्वास्थ्य, सुख,समृद्धि एवं खुशहाल भविष्य की कामना किए है। 
                   जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत ने जिलेवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि महिला स्वयं सहायता समूहों तथा कुम्हारों द्वारा निर्मित वस्तुओं का उपयोग करें। त्यौहार के अवसर पर फटाखों का उपयोग शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जावे।
          जिससे आप पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण से बचाव कर सकेंगे। वहीं फटाखों के कारण होने वाली आकस्मिक दुर्घटनाओं से भी अपने परिवारजनों को बचा सकेंगे।    
           अपर कलेक्टर सरोधन सिंह ने भी जिलावासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी है।

Post a Comment

0 Comments