Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

प्रलेसं.के राज्य स्तरीय सम्मेलन कि अब तक तैयारियों के संबंध में कल होगी समीक्षा बैठक

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) प्रगतिशील लेखक संघ इकाई अनूपपुर के सचिव राम नारायण पांडे ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि अनूपपुर जिला मुख्यालय में प्रगतिशील लेखक संघ का राज्य स्तरीय सम्मेलन 19 एवं 20 नवंबर 2022 को आयोजित होगा।जिसके लिए पूर्व की बैठक में कार्यकारिणी का गठन भी किया जा चुका है।  
                   कल 21 अक्टूबर 2022 को शाम 6 बजे से प्रगतिशील लेखक संघ की कार्यकारिणी की बैठक अनूपपुर में विजेंद्र सोनी एडवोकेट के निवास स्थान पर आयोजित की गई है।जिसमें कार्यकारिणी के सभी लोगों से अति- आवश्यक रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।  
                   उन्होंने बताया कि आज आयोजित होने वाली बैठक में निम्न बिंदुओं पर व्यापक चर्चा की जाएगी जिसका
ऐजेण्डा इस प्रकार है-अब तक की तैयारियों के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट,आयोजन समिति के अंतर्गत उप समितियों का निर्माण,सम्मेलन हेतु धन संग्रह की रूपरेखा।

Post a Comment

0 Comments