Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने रीवा में हुई बस दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) रीवा जिले के प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने हैदराबाद से गोरखपुर जा रही यात्री बस की रीवा में दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है।उन्होंने इस अत्यंत हृदय विदारक दुर्घटना में दिवंगतों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना की है।प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहां की दुख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है।यह दुखद है कि इस दुर्घटना में 15 लोगों को नहीं बचाया जा सका।उन्होंने कहा कि घायलों का निशुल्क इलाज रीवा मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि वह घटना पर नजर बनाए हुए हैं एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर को दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments