Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

आयुष्मान भारत,संबल 2.0, प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना में संतोषजनक प्रगति न होने पर कलेक्टर नाराज

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारियों से आयुष्मान भारत के अंतर्गत पात्र परिवारों के पंजीयन, संबल 2.0 तथा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की समीक्षा करते हुए कार्य में संतोषजनक प्रगति परिलक्षित नही होने पर नाराजगी व्यक्त की। 
                  कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड, संबल 2.0 तथा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत कार्य में प्रगति लाने के निर्देश देते हुए प्रतिदिन की प्रगति से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।  
                  बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत तथा प्रभारी परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण सुश्री स्नेहा जायसवाल उपस्थित थीं। 
         उन्होंने कहा कि कार्य को प्राथमिकता में लेकर तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर योजना के कार्य में प्रगति लाएं।उन्होंने कहा कि संबल 2.0 के संबंध में नागरिकों को जानकारी देने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग लें तथा योजना का प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित करें, ताकि पात्र लोगों को योजना का लाभ प्राप्त हो सके।उन्होंने जनपदवार तथा नगरीय निकायवार अधिकारियों से योजनाओं के संबंध में बिन्दुवार जानकारी लेते हुए कार्य की समीक्षा की।

Post a Comment

0 Comments