Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

बाबा भोलेनाथ की रथ यात्रा पोड़की पहुंची विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को के साथ श्रद्धालु कर रहे पदयात्रा

 

कल जलेश्वर महादेव में जलाभिषेक
 एवं भोग भंडारा 
(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंंचलधारा) बाबा भोलेनाथ जी रथ यात्रा विधानसभा क्षेत्र पुष्पराजगढ़ के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को के साथ श्रद्धालुओं के साथ नाचते गाते पदयात्रा करते हुए प्रथम विश्राम पोड़की पहुंचे।जहां रात्रि

विश्राम करने के बाद फिर सुबह जलेश्वर महादेव के लिए रवाना हो जाएगी।अंतिम सावन सोमवार के पावन अवसर पर बाबा भोलेनाथ जी की रथ यात्रा आज 8 अगस्त 2022 दिन सोमवार को अमरकंटक उद्गम कुंड पहुंचेगी जहां मां नर्मदा जी का पवित्र जल लेकर जलेश्वर महादेव में जलाभिषेक कर भव्य भोग भंडारा किया जाएगा। 
        ज्ञातव्य हो कि राजेन्दग्राम शिव मंदिर से प्रातः 08.00 बजे भोलेनाथ की रथ यात्रा प्रारंभ होकर पोड़की पहुंची जहां पर रात्रि भोजन ,विश्राम के बाद आज 8 अगस्त 2022 दिन सोमवार को प्रातः 07.00 बजे पोड़की से प्रस्थान कर अमरकंटक उद्गम कुंड मां नर्मदा जी का पवित्र जल लेकर जलेश्वर महादेव में जलाभिषेक कर भव्य भोग भंडारा किया जाएगा। पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने सभी लोगो,धर्म प्रेमियों से अनुरोध किया है कि अधिकाधिक संख्या में रथ यात्रा में शामिल होते जाएं एवं आज 8 अगस्त को जलेश्वर महादेव में होने वाले भव्य दिव्य भोग भंडारे में शामिल होकर बाबा भोलेनाथ से आशीर्वाद लाभ प्राप्त करें।

Post a Comment

0 Comments