Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

पारंपरिक वेशभूषा में विश्व आदिवासी दिवस पर अजाक्स संघ ने निकाली रैली कार्य.हुए आयोजितपारंपरिक वेशभूषा में विश्व आदिवासी दिवस पर अजाक्स संघ ने निकाली रैली कार्य.हुए आयोजित

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को देश और दुनिया के आदिवासी अपनी अस्मिता व पहचान को जीवित रखने के लिए विश्व आदिवासी दिवस मनाते हैं।
                 आदिवासी की वजह से आज भी पर्यावरण और संस्कृति जिंदा है।अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने के साथ ही उनके योगदान को स्वीकार करने के लिए पूरी दुनिया में आदिवासी दिवस मनाया जा रहा हैं। इसमें उनकी संस्कृति व गाथाओं की प्रस्तुति शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में कि गई।
            आदिवासी दिवस के अवसर पर अजाक्स संघ ने रैली निकाली।अजाक्स की रैली में सैकड़ों आदिवासी संस्कृति के लोग मौजूद थे।परंपरागत वेशभूषा में महिलाएं, पुरुष व बच्चे इस रैली में शामिल रहे।
                इंदिरा तिराहे के पास आदिवासी समाज के लोग परंपरागत नृत्य भी कर रहे थे। आदिवासियों समाज के बारे में कहा जाता है कि यह हमेशा जल,जंगल व जमीन के लिए लड़ते रहें हैं। इस समाज के लोग अभी भी पेड़ की पूजा करते हैं।इंदिरा तिराहे से होकर रैली शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान परिसर में समाप्त हुई। जहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Post a Comment

0 Comments