(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंंचलधारा) मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद बरगवां अमलाई सुषमा मिश्रा के दिशा निर्देशन एवं मार्गदर्शन में 08 जुलाई 2022 को नगर परिषद् बरगवां (अमलाई) कार्यालय से हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान का शुभारंभ बृजेश कुमार पाण्डेय नगर परिषद् इंजीनियर के द्वारा किया गया।हर घर तिरंगा जागरूकता बाईक रैली नगर परिषद् कार्यालय होते हुए बरगवां हाई स्कूल के प्रांगण में बड़े उत्साह के साथ पहुंची जहां स्कूल के बच्चे व सभी शिक्षक शामिल हुए और बरगवां के गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए।तत्पश्चात बाईक रैली बापू चौक अमलाई होते हुए देवहरा पहुंची जहां से हाई स्कूल के बच्चे एवं शिक्षको के साथ पद यात्रा करते हुए देवहरा पुलिस चौकी तक हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने रैली के रूप में पहुंचे जहां पर मुख्य रूप से ग्राम पंचायत बरगवां सचिव छक्केलाल राठौर, ग्राम पंचायत देवहरा सचिव मनोज राठौर, बरगवां रोजगार सहायक प्रतिमा डे, बरगवां हाई स्कूल प्राचार्य एल डी द्विवेदी, प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार मिश्रा, देवहरा हाई स्कूल उच्च श्रेणी शिक्षक रामलखन मिश्रा, बरगवां देवहरा स्कूल स्टाप व स्कूली बच्चे, पुलिस चौकी प्रभारी संजय खलको व चौकी स्टॉप,यदुराज पनिका, मैंक सिंह, मनीष तिवारी, सैफ, राज तिवारी, पूर्व ग्राम पंचायत बरगवां देवहरा के समस्त कर्मचारी, नगर परिषद् के नागरिक जन शामिल हुए। हर घर तिरंगाअभियान सफल बनाने के लिए सभी का सराहनीय सहयोग रहा।

0 Comments