Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

किरर घाट मरम्मत की धीमी गति से परेशानी आरसीसी दीवारों पर अब दरार दिखने लगी है

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) अनूपपुर अमरकंटक किरर घाट मार्ग आज भी लोगों के लिए परेशानियों का सबब बना हुआ है कई बार मार्ग निर्माण के नाम पर मार्ग को बंद कर दिया जाता है जिससे पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के व्यवसायियों ट्रांसपोर्टरों एवं आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है लंबी दूरी तय कर जिला मुख्यालय आने में जहां समय बर्बाद होता है वही किराया भी डबल लगने से आम जनमानस परेशान है। बताया जाता है कि मार्ग की मरम्मत बहुत ही धीमी गति से चल रही है। मार्ग बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है। दूसरी ओर बीते वर्ष निर्माण के दौरान बनाई गई डेढ़ से दो करोड़ लागत की आरसीसी दीवारों पर अब दरार आने लगी है लगी है।
                       बीती 6 जुलाई 2022 को सड़क पर पत्थर गिरने पर मार्ग बंद कर दिया गया था। पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को के नेतृत्व में अंचल के व्यापारियों समेत ट्रांसपोर्टरों ने कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया था एवं काफी देर तक मार्ग अवरुद्ध किया था यहां तक की प्रदेश के खाद्य मंत्री विशाल लाल सिंह की गाड़ी को भी रोक दिया गया था। तब मार्ग चालू कराया गया, लेकिन उसके ठीक दूसरे दिन मार्ग में पत्थर एक बार फिर जा गिरे तब प्रशासन ने आगामी आदेश तक के लिये मार्ग बंद कर दिया। इधर एमपीआरडीसी धीमी गति से मरम्मत कार्य कराने में जुटा हुआ है।वैसे तो आमजनों के लिये कागजों पर बंद पड़ा हुआ है किन्तु सरकारी वाहनों समेत बसों का आवागमन जारी है।निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। गत वर्ष बनाई गई आरसीसी की की दीवारों पर दरार आने लगी है।जबकि छह माह से अधिक समय तक मार्ग को बंद रखकर मरम्मत का कार्य कराया गया था। 8 जुलाई को तीन जगह से ढहे किरर घाट मार्ग का मरम्मत कार्य एमपीआरडीसी की देखरेख में कराया गया।

Post a Comment

0 Comments