(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंंचलधारा) नगर पालिका परिषद अनूपपुर के निर्वाचन संपन्न हो चुके हैं।अध्यक्ष उपाध्यक्ष का निर्वाचन 12 अगस्त 2022 को संपन्न हो जाएगा।नगर पालिका परिषद में जहां भारतीय जनता पार्टी के 7 पार्षद विजई हुए हैं, वहीं कांग्रेस के 3 एवं निर्दलीय 5 पार्षदों ने विजय श्री पाई है।नगर पालिका परिषद अनूपपुर का चुनाव लड़ने के पूर्व पार्षद पद के अभ्यर्थियों ने शपथ पत्र में अपनी जानकारी भी दी थी जिसको देखने में ज्ञात हुआ कि इस परिषद में मजदूर से लेकर पढ़े-लिखे लोग, पैसे वाले लोग एवं इसके साथ ही एक पार्षद पर सिद्ध प्रकरण 1 एवं संज्ञान प्रकरण 2 हैं।नगर पालिका परिषद अनूपपुर में विजय श्री पाने वाले पार्षदों का शपथ पत्र इस प्रकार है- वार्ड क्रमांक 1- अंजूलिका सिंह शिक्षा 10वी इनकी पारिवारिक चल संपत्ति 21 लाख 57 हजार 893 रुपए हैं जबकि पारिवारिक अचल संपत्ति 8 करोड़ 4 लाख 72 हजार रुपए,वार्ड क्रमांक 2- संजय चौधरी शिक्षा आठवीं इनकी पारिवारिक चल संपत्ति एवं पारिवारिक अचल संपत्ति शून्य है, वार्ड क्रमांक 3-रियाज अहमद शिक्षा हाई स्कूल इनकी पारिवारिक चल संपत्ति 1 लाख 19 हजार रुपए है जबकि पारिवारिक अचल संपत्ति 15 लाख 47 हजार रुपए है, वार्ड क्रमांक 4- दीपक कुमार शुक्ला शिक्षा 12वीं इनकी पारिवारिक चल संपत्ति 1 लाख 26 हजार रुपए है जबकि पारिवारिक अचल संपत्ति 18 लाख रुपए है, वार्ड क्रमांक 5- संध्या राय शिक्षा स्नातक इनकी चल संपत्ति 1 लाख 20 हजार रुपए है जबकि पारिवारिक अचल संपत्ति 3 लाख 34 हजार रुपए है, वार्ड क्रमांक- 6-गणेश रौतेल शिक्षा आठवीं इनकी पारिवारिक चल संपत्ति एवं पारिवारिक अचल संपत्ति शून्य है, वार्ड क्रमांक 7- डॉक्टर प्रवीण त्रिपाठी शिक्षा पी एच डी इनकी चल संपत्ति 20 लाख 19 हजार 475 रुपए है जबकि पारिवारिक अचल संपत्ति शून्य है, वार्ड क्रमांक 8-रितु सोनी शिक्षा 12वीं इनकी पारिवारिक चल संपत्ति 4 लाख 42 हजार रुपए हैं जबकि पारिवारिक अचल संपत्ति शून्य है, वार्ड क्रमांक 9- अनिल कुमार पटेल शिक्षा स्नातक इनकी पारिवारिक चल संपत्ति 3 लाख 68 हजार 193 रुपए हैं जबकि पारिवारिक अचल संपत्ति शून्य है, वार्ड क्रमांक 10- मुन्नीबाई कोल शिक्षा, पारिवारिक चल, अचल संपत्ति सभी शुन्य है, वार्ड क्रमांक 11- प्रवीण कुमार सिंह शिक्षा एम कॉम एलएलबी इनकी पारिवारिक चल संपत्ति 1 करोड़ 2 लाख 32 हजार रुपए है जबकि पारिवारिक अचल संपत्ति शुन्य है, वार्ड क्रमांक 12- सुनीता बियानी शिक्षा बीकॉम इनकी पारिवारिक चल संपत्ति 63 लाख 85 हजार 843 रुपए है जबकि पारिवारिक अचल संपत्ति शुन्य है,वार्ड क्रमांक 13- सोनाली तिवारी शिक्षा एमएससी पारिवारिक चल संपत्ति 12 लाख 23 हजार रुपए है जबकि पारिवारिक अचल संपत्ति शुन्य है ,वार्ड क्रमांक 14- कंचन सिंह शिक्षा स्नातकोत्तर इनकी पारिवारिक चल संपत्ति 32 लाख 91 हजार 414 रुपए है जबकि पारिवारिक अचल संपत्ति शुन्य है ,वार्ड क्रमांक 15 सुभाष चंद्र पटेल शिक्षा दसवीं इनकी परिवारिक चल संपत्ति 20 हजार रुपए है जबकि पारिवारिक अचल संपत्ति 5 लाख 55 हजार 569 रुपए है।

0 Comments