(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंंचलधारा)थाईलैंड में स्थित भारतीय दूतावास से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिद्धांत सिंह सेंगर ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक का नाम अंतरराष्ट्रीय फलक पर खेल की दुनिया में स्वर्ण अक्षरों से लिख दिया।थाईलैंड स्थित भारतीय दूतावास बैंकॉक में केसंग वांगड़ी, प्रथम सचिव (कॉन्स) द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया।
सिद्धांत सिंह सेंगर ने थाईलैंड के चिआंगमाई में पुरुषों की डबल वुडबॉल टीम में भारतीय टीम से प्रतिनिधित्व करते हुए देश को एक कांस्य पदक दिलाया। ज्ञात हो कि श्री सेंगर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक के प्रबंधन विभाग में द्वितीय वर्ष के छात्र हैं तथा सहायक कुलसचिव डॉक्टर संजीव सिंह सिंगर के भतीजे हैं। उनके भारतीय टीम में चयन होने पर विश्वविद्यालय द्वारा उन्हें आर्थिक मदद दी गई थी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी ने उन्हें शुभकामना संदेश देते हुए विश्वविद्यालय की खेलकूद प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष प्रोफेसर अजय वाघ एवं महासचिव डॉ. हरे राम पांडे को बधाई दी और कहा कि खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए विश्वविद्यालय वचनबद्ध है। विश्वविद्यालय में खेलों से जुड़े बुनियादी ढांचे का विकास लगातार किया जा रहा है। हमारे विद्यार्थी राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में अधिक से अधिक संख्या में चयनित हो, इसके लिए खेलों का आयोजन और सुविधाओं का विश्वविद्यालय में ध्यान रखा जा रहा है।

0 Comments