(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंंचलधारा) आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 11 से 17 अगस्त 2022 तक हर घर तिरंगा अभियान की जनजागृति हेतु कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के कुशल नेतृत्व में 21 जुलाई गुरूवार को सुबह 8 बजे अमरकंटक तिराहा से तुलसी महाविद्यालय तक तिरंगा साईकल रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत द्वारा किया गया। रैली में एसडीएम अनूपपुर कमलेश पुरी, जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त पी.एन. चतुर्वेदी, जिला आबकारी अधिकारी एस.एन. पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी तुलाराम आर्मो, लोकतंत्र सेनानी 75 वर्षीय मूलचंद्र अग्रवाल, युवा समाजसेवी मनोज द्विवेदी, शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. के प्राचार्य एच.एल. बहेलिया, शा. एकलव्य उ.मा.वि. के प्राचार्य के.एन.ओझा, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक उमेश पाण्डेय,नेहरू युवा केन्द्र, राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवक सहित शिक्षक, पत्रकार, विद्यार्थी, पीटीआई आदि के द्वारा कार्यक्रम में सहभागिता की गई।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत नागरिकों को अभियान से जुड़ने के लिए साईकल रैली के माध्यम से संदेश दिया गया।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत नागरिकों को अभियान से जुड़ने के लिए साईकल रैली के माध्यम से संदेश दिया गया।

0 Comments