(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंंचलधारा) मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह द्वारा गत कई वर्षों से निरंतर नवरात्रि के पावन पर्व पर पारस धाम दुर्गा मंदिर परासी में विशाल प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया जाता है।इसी तारतम्य में आज रामनवमी को विशाल प्रसाद वितरण का कार्यक्रम 10 अप्रैल 2022 रविवार को दोपहर 12.00 बजे से शाम 06.00 बजे तक आयोजित किया गया है।प्रदेश के मंत्री एवं क्षेत्र के विधायक बिसाहूलाल सिंह ने रामनवमी की सभी को शुभकामनाएं देते हुए प्रसाद वितरण के कार्यक्रम में पारस धाम दुर्गा मंदिर परासी में सभी को सपरिवार आमंत्रित किया है।

0 Comments