Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

रेलवे मजदूर कांग्रेस की जोनल पीएनएम बैठक की मांग हुई पूरी ओवरटाइम दिए जाने के आदेश जारी-लक्ष्मण राव

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के जोनल पीएनएम बैठक 21-22 दिसंबर में मांग संख्या 13 में मांग की गई थी की बिलासपुर मंडल के जो स्टेशन मास्टर 4200 जी पी , व मुख्य स्टेशन अधीक्षक 4600 जी पी जो लाइन डूयुटी कर रहे विगत वर्षों से उन्हें ओटी नहीं दिया जा रहा है उन्हें ओवर टाइम दिया जाए।
रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर की मांग पर बिलासपुर रेलवे प्रशासन के जोनल कार्मिक विभाग ने अपने आदेश संख्या p - HQ /  Rul /110/ 10 दिनांक 14 मार्च 2022 को जारी कर नया नियामवली बना दिया गया की जो भी 4200 तथा 4600 ग्रेट पे के स्टेशन मास्टर व मुख्य स्टेशन अधीक्षक पैनल में ड्यूटी करेंगे उन्हें ओवर टाइम दिया जाए।
रेलवे मजदूर कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री सीआईसी प्रभारी लक्ष्मण राव ने बताया की विगत 21-22 दिसंबर 2021 को प्रथम जोनल पीएनएम बैठक में रेलवे मजदूर कांग्रेस के जोनल अध्यक्ष तपन चटर्जी, बिलासपुर मंडल समन्वयक बी. कृष्ण कुमार , नागपुर मंडल समन्वयक पी.लक्ष्मी नारायणा , रायपुर मंडल समन्वयक डी.विजय कुमार , केन्द्रीय कोषाध्यक्ष डी. के. स्वाइन , संयुक्त महामंत्री रवि कुमार धल , विजय अग्निहोत्री , शेर खान की उपस्थिति में बिलासपुर जोन के रेलवे कर्मचारियों की 73 विभिन्न मुद्दों को उठाया गया था।जिसमें ओवर टाइम का मुद्दा प्रमुख था जो पूर्ण हो गया अन्य मुद्दों के भी आदेश जल्द जारी होंगे।
        ओवरटाइम एक नया आदेश जारी होने पर ऑपरेटिंग विभाग के स्टेशन मास्टर और मुख्य स्टेशन मास्टर के रेल कर्मचारीयों में बिलासपुर मंडल के उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, मनेंद्रगढ़, करंजी,रायगढ़,कोरबा, बिलासपुर मजदूर कांग्रेस के नेताओं को बधाई देकर आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments