Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

कलेक्टर, एसपी, जि.पं. सीईओ, एडीएम ने दी होली की शुभकामनाएं

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षल पंचोली तथा अपर कलेक्टर सरोधन सिंह ने होली पर्व की जिलावासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।  
              कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि रंग और उमंग का त्यौहार होली एकता, सदभाव, समरसता और भाईचारे का प्रतीक है। यह नागरिकों को कटुता, वैमनस्य और अन्य भेदभाव भुलाकर मिलजुलकर उत्सव मनाने की प्रेरणा देता है। पुलिस अधीक्षक श्री अखिल पटेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि होली भारतीय संस्कृति का प्रतीक पर्व है। रंग और अबीर का यह त्यौहार सभी के जीवन में खुशहाली लाए।  
                  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  हर्षल पंचोली ने कहा है कि यह पर्व समाज में भक्ति, श्रद्धा और विश्‍वास जैसे मानवीय मूल्यों को स्थापित करता है। अपर कलेक्टर सरोधन सिंह ने कहा है कि रंगो का पर्व होली हमें विभिन्न रंगो में मिलकर एकजुट रहने का संदेश देता है।

Post a Comment

0 Comments