Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

श्री नर्मदा जयंती महोत्सव दिनांक 02 से 10 फरवरी तक अमरकंटक में हुआ समापन

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) मा नर्मदा जी के उद्गम स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक मे गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रीमद देवी भागवद नवाहन ज्ञानयज्ञ मुलपाठ दुर्गा सप्तशती पाठ नव दिवसीय अखंड संकीर्तन का आयोजन, पुष्पराजगढ विधान सभा क्षेत्र के विधायक जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी  फुंदेलाल सिंह मार्को जी, एवं कांग्रेस परिवार व समस्त क्षेत्रवासी द्वारा आयोजित किया गया था।कलश यात्रा गणेश धूना आश्रम से मा नर्मदा जी के मंदिर मे पूजा अर्चना कर मा नर्मदा जी का जल अभिषेक कर आयोजन स्थल राम घाट पहुंच कर गुप्त नवरात्रि अनुष्ठान महोत्सव का शुभारंभ किया गया था जिसका दिनांक 10 को पुष्पराजगढ विधान सभा क्षेत्र के विधायक जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी  फुंदेलाल सिंह मार्को जी सपरिवार पहुंच कर हवन यज्ञ, आरती, पुजा अर्चना कर संपूर्ण आहुति देकर समापन किया गया।समापन समारोह में समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता श्रद्धेय भक्त उपस्थित हवन यज्ञ कर संपूर्ण आहूति दे कर धार्मिक पुण्य लाभ प्राप्त किये।

Post a Comment

0 Comments