Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

सभी अपने कतर्व्यों का भली-भांति निवर्हन करें- श्री बिसेन महिलाएं आगे आकर शास.योजनाओं का लाभ उठाएं-कलेक्टर

 


पुष्पराजगढ़ में विधिक सेवा 
सहायता शिविर संपन्न
(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंचलधारा) विधिक सेवा एवं जागरूकता का कायर्क्रम आमजन को सीधे लाभ पहुंचाने का आयोजन है ऐसे आयोजन से जुड़ कर लोगों को लाभान्वित होना चाहिए। प्रत्येक मानव को अपने कतर्व्यों का भली-भांति निवर्हन करना जरूरी है, जो व्यवहार हमें अनुचित लगते हैं उसे दूसरों से कतई नहीं करना चाहिए। सभी को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर अपने कतर्व्यों का पालन निष्ठापूवर्क करना चाहिए। उक्त आशय के विचार प्रधान जिला न्यायाधीश रत्नेश चंद्र सिंह बिसेन ने आजादी के अमृत महोत्सव अंतगर्त राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर द्वारा स्व सहायता भवन जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ में आयोजित वृहद जागरूकता शिविर एवं विधिक सेवा सहायता मेला को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक  अखिल पटेल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव 
भू भास्कर यादव, पुष्पराजगढ़ तहसील विधिक सेवा के अध्यक्ष एडीजे अविनाश शमार्, द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश भूपेंद्र नकवाल,रविन्द्र शर्मा,स्वयं प्रकाश दुबे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आर.पी. सेवेतिया, जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह परिहार, एसडीएम पुष्पराजगढ़ अभिषेक चैधरी, जिला विधिक सेवा अधिकारी प्रदीप सिंह सहित न्यायिक अधिकारीगण, अभिभाषक, विभागीय अधिकारी, पुलिस अधिकारी, व बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष हितग्राही उपस्थित थे। 
        प्रधान जिला न्यायाधीश रत्नेश चंद्र सिंह बिसेन ने कहा कि किसी को भी दूसरों के अधिकारों का हनन करने का हक नहीं है। उन्होंने सभी को विधि ज्ञान के साथ ही शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रता अनुसार हितलाभ प्राप्त करने को कहा। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री सोनिया मीना ने कहा कि सभी शिक्षित हों व अपने अधिकारों के प्रति सचेत हो तो बेहतर समाज की रचना होगी। उन्होंने महिलाओं को अपने बेहतरी के लिए आगे आकर शासकीय योजनाओं की जानकारी लेकर पात्रता अनुसार लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता को सर्वोपरि माना गया है। आमजन के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिसका लाभ उठाने के लिए लोगों को अपनी पात्रता जानकर विभागीय हितलाभ प्राप्त करने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब योजनाओं के लाभ के लिए प्रक्रिया का सरलीकरण भी किया गया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल ने सभी को जागरूक रहकर अपने कतर्व्यों का बेहतर प्रदशर्न करने का आव्हान किया। उन्होंने आयोजन को उपयोगी बताते हुए ऐसे आयोजन निरंतर कुछ अंतराल में आयोजित किए जाने की बात कही। कायर्क्रम को जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह परिहार ने भी संबोधित किया। आभार प्रदशर्न जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भू भास्कर यादव द्वारा व्यक्त किया गया। कायर्क्रम का संचालन आर.के. द्विवेदी द्वारा किया गया। विभागीय योजनाओं की जानकारी उप संचालक कृषि, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के सीईओ व महिला बाल विकास विभाग के सहायक संचालक श्रीमती मंजूषा शर्मा आदि द्वारा दी गई।  

पुष्पराजगढ़ में आयोजित वृहद विधिक जागरूकता शिविर विधिक सेवा सहायता मेला के तहत महिला बाल विकास विभाग की लाडली लक्ष्मी योजना के तहत दो, कोविड-19 बाल सेवा योजना के तहत 2, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत दो, राजस्व विभाग के द्वारा खसरा बी-1 भू-अधिकार ऋण पुस्तिका के तहत आरबीसी 6-4 आथिर्क अनुदान सहायता के अंतगर्त 11 हितग्राहियों को 32 लाख 96 हजार रुपये का लाभ प्रदान किया गया। इसी तरह विवादित नामांतरण के तहत 1531 लोगों को लाभान्वित किया गया। मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य पालन के लिए 7 हेक्टेयर के तालाब का हित लाभ प्रदान किया गया। शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजना की जानकारी देने तथा हितलाभ देने के लिए स्टाल लगाए गए थे।

Post a Comment

0 Comments