Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

सामुदायिक भवन पुष्पराजगढ़ में कल आयोजित होगा मेगा समस्या निवारण कैम्प

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंचलधारा) राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन 2 अक्टूबर से 14 नवम्बर तक प्रतिदिन किए जाने के परिप्रेक्ष्य में 14 नवम्बर 2021 को सामुदायिक भवन पुष्पराजगढ़ में नालसा मॉडल में मेगा समस्या निवारण कैम्प का आयोजन किया जाएगा। उक्‍ताशय की जानकारी देते हुए अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दण्डाधिकारी श्री सरोधन सिंह ने मेगा कैम्प में कृषि, मत्स्य, उद्यानिकी, जिला व जनपद पंचायत, महिला सशक्तिकरण, वन एवं अन्य सभी शासकीय विभागों को स्टॉल लगाकर शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा लोगों के निदान योग्य समस्या के समाधान का प्रयास किए जाने को कहा है। मेगा कैम्प कार्यक्रम के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।

Post a Comment

0 Comments