(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंचलधारा) मुख्य नगरपालिका अधिकारी हरिओम वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह जी चौहान आज प्रातः 11 बजे कोविड-19 की रणनीति के संबंध में अपना संबोधन देंगे।उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के निर्वाचित अध्यक्ष, पार्षद, पूर्व अध्यक्ष, पार्षद के साथ ही जन अभियान परिषद के सदस्य, महिला स्व सहायता समूह के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता, सम्मानित नागरिक, जिला स्तरीय, विकासखंड स्तरीय तथा ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सभी सदस्य इसमें सम्मिलित होंगे।उन्होंने बताया कि वेबकास्ट लिंक के माध्यम से सभी जुड़ेंगे।वेबकास्ट लिंक इस प्रकार है- www.webcast.gov.in/mp/cmecents रहेगी।मुख्य नगरपालिका अधिकारी अनूपपुर हरिओम वर्मा ने सभी से उक्त लिंक के माध्यम से मध्यप्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान का कोविड-19 रणनीति को लेकर दिए जा रहे संबोधन को सभी लोगों से देखने सुनने की अपील की है। जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अन्य प्रमुख अधिकारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, जिला स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्य कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जिले के एनआईसी सेंटर में वीसी में भाग लेना सुनिश्चित करेंगे।
0 Comments