(हिमांशू बियानी / जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंचलधारा) सात सितंबर, सोमवार को जिला मुख्यालय अनूपपुर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सफल कार्यक्रम संपन्न होने पर म. प्र.सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह तथा प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल ने सभी अतिथियों, आम जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं, पत्रकार बन्धुओं तथा प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया है। भाजपा नेता तथा उप चुनाव मीडिया प्रभारी मनोज द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह तथा प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, मंत्री सुश्री मीना सिंह , पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला , सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह के साथ सभी जनता जनार्दन, देव तुल्य कार्यकर्ताओं, पत्रकारों तथा प्रशासन को हृदय से धन्यवाद प्रेषित करते हुए सहयोग के लिये आभार प्रकट किया है।
0 Comments