Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

पुष्पराजगढ का नाम मध्यप्रदेश के पटल पर स्थापित करें-मार्को सशक्त महिलाए-सशक्त मध्यप्रदेश क्रेडिट कैंप कार्य.संपन्न

 

(हिमांशू बियानी / जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंचलधारा) पुष्पराजगढ विधानसभा में  स्व सहायता भवन में सशक्त महिला सशक्त मध्यप्रदेश का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कई ब्लाक के महिला स्व सहायता समूह की महिलाओ कि उपस्थिति रही। सभी समूह के महिलाओं ने अपने अपने कार्य को बतलाया।  क्रेडिट कैंप कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पुष्पराजगढ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को जी ने महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर पुष्प वर्षा कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। विधायक जी ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विशेष रूप से आप सभी लोग ऐसा कार्य करे जिससे पुष्पराजगढ का नाम मध्यप्रदेश के पटल पर स्थापित हो सके।  कोरोना काल में सबसे ज्यादा मास्क हमारे यहा से बनाये गये जो हमारे लिए बहुत ही गौरवान्वित रहा। क्रेडिट कैंप योजना अन्तर्गत स्व सहायता समूह को संयुक्त रूप  से 80 लाख रूपये वितरण किया गया।  क्रेडिट कैप कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक सुदामा सिंह,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष संतोष कुमार पांडे , पुष्पराजगढ एस डी एम अभिषेक चौधरी,जनपद पंचायत सी ई ओ एस के बाजपेई, ब्लाक अधिकारी तारिक मलिक, बैंक शाखा प्रबंधक जैन जी, एवं समस्त स्व सहायता समूह  की महिलाओं की उपस्थिति गरिमापूर्ण रही।

Post a Comment

0 Comments