Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

अमरकंटक में आज करोड़ो रुपये के निर्माण कार्यों एवं विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन एवं लोकार्पण

 


(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंचलधारा) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य में 21 जनवरी 2021 को जिले के अमरकंटक में करोड़ो रुपये लागत के निर्माण कार्यों एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह करेंगे तथा पर्यटन, संस्कृति एवं अध्यात्म मंत्री सुश्री ऊषा बाबू सिंह ठाकुर कार्यक्रम में विषेष अतिथि होंगी। आदिम जाति कल्याण एवं जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह, सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रूपमती सिंह एवं पुष्पराजगढ़ विधायक  फुन्देलाल सिंह मार्को समेत अन्य जनप्रतिनिधिगण कार्यक्रम में  शिरकत करेंगे।
अमरकंटक में भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय की प्रसाद योजनांतर्गत 49.98 करोड़ रुपये लागत के विकास कार्यों का षिलान्यास होगा तथा मिनी स्मार्ट सिटी अमरकंटक योजना के तहत 8.01 करोड़ रुपये की लागत के कार्यों का लोकार्पण होगा तथा 24.92 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। 

मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने किया
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 21 जनवरी 2021 को अमरकंटक में आयोजित कार्यक्रम को देखते हुए आज म.प्र. शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री  बिसाहूलाल सिंह, शहडोल संभाग के संभागायुक्त नरेष पाल, ए.डी.जी.पी. जी. जनार्दन तथा कलेक्टर  चन्द्रमोहन ठाकुर ने विभिन्न अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया।
इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  मिलिन्द कुमार नागदेवे समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं संभागायुक्त ने कार्यक्रम स्थल पर की गई विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा और अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। 

मुख्यमंत्री केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रदेश के
खाद्य मंत्री आज अमरकंटक प्रवास पर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 21 जनवरी 2021 को अनूपपुर जिले के अमरकंटक आ रहे हैं। मुख्यमंत्री जी 21 जनवरी 2021 को प्रातः 10.30 बजे भोपाल से स्टेट प्लेन द्वारा प्रस्थित होंगे और प्रातः 11.20 बजे एअरपोर्ट जबलपुर पहुंचेंगे, जहां से प्रातः 11.30 बजे हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और मध्यान्ह 12.15 बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय पोंड़की स्थित हैलीपेड पहुंचेंगे। आप मध्यान्ह 12.45 बजे अमरकंटक में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेकर अपरान्ह 03.15 बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय पोंड़की से हैलीकाप्टर द्वारा गोटेगांव जिला नरसिंहपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

केन्द्रीय पर्यटन एवं
संस्कृति राज्य मंत्री

केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 21 जनवरी 2021 को भोपाल से प्रातः 10.30 बजे स्टेट प्लेन द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 11.20 बजे एअरपोर्ट जबलपुर पहुंचेंगे, जहां से प्रातः 11.30 बजे हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर मध्यान्ह 12.15 बजे अनूपपुर जिले के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय स्थित हैलीपेड पहुंचेंगे।आप अमरकंटक में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेकर अपरान्ह 03.15 बजे विश्वविद्यालय हैलीपैड से हैलीकाप्टर द्वारा गोटेगांव जिला नरसिंहपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

खाद्य नागरिक आपूर्ति
एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री म.प्र. शासन बिसाहूलाल सिंह आज 21 जनवरी 2021 को प्रातः 09.00 बजे से 11.00 बजे तक अमरकंटक में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से सामान्य भेंट एवं मुलाकात करेंगे। मंत्री श्री सिंह प्रातः 11.00 बजे से अपरान्ह 04.00 बजे तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के कार्यक्रम में सम्मिलित रहेंगे। आप अपरान्ह 04.00 बजे अमरकंटक से परासी के लिए प्रस्थान करेंगे एवं वहाँ रात्रि विश्राम करेंगे

Post a Comment

0 Comments