Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों को मिला अंतिम रूप कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

 


अनूपपुर (ब्यूरो) आगामी 26 जनवरी 2021 को गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों को अमरकंटक में कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिले के अधिकारियों की बैठक में अंतिम रूप दिया गया। मुख्य समारोह का आयोजन अनूपपुर में शा. उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में होगा और कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए समारोह में सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा। बैठक में अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मिलिन्द कुमार नागदेवे, एसडीएम पुष्पराजगढ़ अभिषेक चौधरी, एसडीएम अनूपपुर कमलेष पुरी, एसडीएम कोतमा ऋषि सिंघई, डिप्टी कलेक्टर विजय डेहरिया एवं जिले के विभाग प्रमुख उपस्थित थे।  
कलेक्टर ने मुख्य समारोह की व्यवस्थाओं की अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए व्यवस्थाएं समय पर सुनिष्चित करने के निर्देष दिए। कलेक्टर ने जिले के अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व को निर्देषित किया कि वे अपने कार्यक्षेत्र में अपने स्तर पर समारोह की समय रहते तैयारियां कर लें। 
जिला मुख्यालय पर मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं मुख्यमंत्री जी के संदेष का वाचन किया जाएगा तथा परेड इत्यादि का आयोजन किया जाएगा। परेड जिला मुख्यालय के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर नहीं होगी। परेड में एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस. एवं स्काउट गाईड, शौर्यदल आदि कोविड-19 के मद्देनजर भाग नहीं लेंगे। गत वर्षानुसार झांकियां निकाली जाएगी। षिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बच्चों को शामिल नहीं किया जाएगा। 
     जिला पंचायत कार्यालय में प्रषासनिक समिति प्रधान द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा राष्ट्रीय गान होगा। जनपद पंचायत कार्यालय में प्रषासकीय समिति प्रधान द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा कार्यक्रम में राष्ट्रीय गान गाया जाएगा। ग्राम पंचायत कार्यालय में प्रषासकीय समिति प्रधान द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा कार्यक्रम में राष्ट्रीय गान गाया जाएगा। ऐसे जिला पंचायत जनपद पंचायत ग्राम पंचायत जहां प्रषासकीय समिति के प्रधान उपलब्ध नहीं होने की दषा में कार्यालय प्रमुख द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। 

Post a Comment

0 Comments