Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ माहेश्वरी समाज ने मनाया महेश नवमी का कार्यक्रम सभी ने लिया हिस्सा

 


अनूपपुर (अंचलधारा) माहेश्वरी समाज ने अपने वंशोत्पत्ति दिवस महेश नवमी को श्रद्धा,भक्ति और उत्साह के साथ मनाया।संभाग स्तरीय कार्यक्रम 28 जून 2026 को होटल लेवल वन आहूजा मार्केट शहडोल में मनाया गया।
                    माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ पुरुषों,महिलाओ एवं बच्चों ने सर्वप्रथम

भगवान शिवजी की पूजा,अर्चना दीप प्रज्वलन कर की।तत्पश्चात सभी ने शिवजी की आरती कर्पूरगौरं करूणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।
सदा वसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानि सहितं नमामि एवं ओम जय जगदीश हरे की।तत्पश्चात महिलाओं ने भजन की

प्रस्तुति दी 'सुनता है सबकी विनती मेरा भोलेनाथ'की शानदार प्रस्तुति दी। 
      माहेश्वरी महिला मंडल से वनिता लखोटिया, एम.एल. मंत्री, कमल कुमार मूंदड़ा, आलोक खटोड़, अरविंद बियानी ने समाज को लेकर अपनी बात रखी एवं कहा कि माहेश्वरी समाज का स्लोगन सेवा,त्याग,सदाचार की भावना लेकर सभी आगे बढ़े।साथ ही सामाजिक समरसता,एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत बनाने का संदेश भी

दिया गया।समाज के वरिष्ठजनों ने महेश नवमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से धार्मिक और सामाजिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के मध्य में ही जायकेदार नाश्ता का कार्यक्रम आयोजित किया गया।इसके पश्चात छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों का फैंसी ड्रेस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें हिमांश मूंदड़ा,प्रिंसा भंडारी,जानवी मूंदड़ा ने राजस्थानी परिधान में कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।जिसकी सभी ने सराहना की।
            कार्यक्रम में आदेश खटोड़,डॉक्टर मंजूला मूंदड़ा, दीपा पचीसिया, सुनीता मूंदड़ा, रितु मूंदड़ा ने भी अपनी बातों से समाज को नई दिशा देने का कार्य किया।
            माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने माहेश्वरी हैं हम पर जोरदार डांस किया जिसकी सभी ने सराहना की।दीपा पचीसिया एवं सुरभि लखोटिया ने भजन की प्रस्तुति दी। 
                       इस अवसर पर माहेश्वरी समाज ने अपने प्रतिभाओं का सम्मान भी किया।जिसमें 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वालों का सम्मान किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से हिमांश मूंदड़ा,कनिका खटोड़,सेतु बियानी एवं अंश मूंदड़ा प्रमुख रहे।इसके साथ ही मानसी मूंदड़ा को गोल्ड मेडल मिलने पर उसका भी सम्मान किया गया।युवा माहेश्वरी संगठन ने गेम खिलाया जिसका सभी ने लुत्फ उठाया। 
       कार्यक्रम के मध्य में लजीज खाना का सभी ने लुत्फ उठाया।इसके पश्चात फिर कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें सभी ने तम्बोला गेम खेला एवं शाम 4 बजे चाय के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
             इस अवसर पर कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज के शहडोल, बुढार, अमलाई, चचाई, धनपुरी, अनूपपुर, जैतहरी के महेश्वरी समाज के वरिष्ठ से लेकर कनिष्ठ तक पुरुष,महिलाएं एवं बच्चे काफी संख्या में उपस्थित थे।
               माहेश्वरी समाज के जिलाध्यक्ष आदेश खटोड़ ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अजय मूंदड़ा ने किया।

Post a Comment

0 Comments