Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

सेन्दुरी में किया गया नर सियार का रेस्क्यू रेंजर की हरकतों से ग्रामीण परेशान

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंचलधारा) जिला मुख्यालय,वन परिक्षेत्र अनूपपुर से 6 कि.मी. दूर स्थित सेन्दुरी गॉव के धुम्मा टोला में रविववार की दोपहर जंगल की ओर से आये नर सियार जो किसी कारण वश बीमार स्थिति में होने पर ग्रामीण महिला पुरूषों एवं मवेशियों पर हमला करने के प्रयास के साथ हेमराज पिता स्व. बीरसाय राठौर के बाडी के पास झाडियों में छिप गया। ग्रामीणों के लाख प्रयास के बाद भी न भागने पर ग्राम के संतोष सोनी एडवोकेट ने वन परिक्षेत्र अधिकारी अनूपपुर पंकज शर्मा को सूचना दिये जाने

पर सार्थक जबाब न मिलने अन्य अधिकरियों से संपर्क न होने पर मुख्य वन संरक्षक शहडोल पी.के.वर्मा को सूचना देने उनके निर्देश पर वन रक्षक बीट सोन मौहरी राजबली साकेत, वन्यजीव संरक्षक अनूपपर शशिधर अग्रवाल,ग्राम पंचायत सेन्दुरी उप सरपंच मोहनलाल राठौर की उपस्थिति में नर सियार का सुरक्षित रेस्क्यू कर पशु चिकित्सक से उपचार कराने बाद सोन मौहरी नाका में रखा गया। 

Post a Comment

0 Comments