अनूपपुर (अंचलधारा) पवित्र नगरी अमरकंटक की तस्वीर और तकदीर को संवारने के लिए अनूपपुर विधायक एवं मंत्री बिसाहूलाल सिंह के विशेष अनुरोध को स्वीकार करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह जी चौहान ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री माननीय पहलाद पटेल से चर्चा कर तीर्थराज अमरकंटक में विकास एवं सौंदर्यीकरण के साथ उसका कायाकल्प करने के लिए 49.98 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत कराई है और राशि ही स्वीकृत नहीं कराई बल्कि तीर्थराज अमरकंटक की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्री पहलाद पटेल,मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं अनूपपुर जिला मुख्यालय के विधायक एवं प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह 21 जनवरी को स्वीकृत कार्यों का भूमि पूजन कर अमरकंटक की तकदीर को सवारने का कार्य प्रारंभ कर देंगे।मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से अनुरोध किये थे कि अनूपपुर जिले में स्थित मां नर्मदा के उद्यगम स्थल अमरकंटक पर दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु विकास और विस्तार किया जाये।मंत्री बिसाहूलाल सिंह के अनुरोध पर माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने केन्द्रीय पर्यटन मंत्री पहलाद पटेल के सहयोग से भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय, द्वारा मां नर्मदा के उद्यगम क्षेत्र तीर्थराज अमरकंटक में दर्शनार्थियों के विकास कार्य में सौंदर्यकरण संरक्षण एवं पर्यटन विकास के कार्याे को समाहित कर रुपयें 49.98 करोड रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। दिनांक 21 जनवरी 2021 को अनूपपुर जिले के अमरकंटक में मध्यप्रदेश के जन-जन के नेता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह की उपस्थिति में मां नर्मदा के उद्यगम स्थल अमरकंटक का कायाकल्प करने एवं दर्शनार्थियों की सुविधा सौन्दर्यकरण संरक्षण संवर्धन के लिए रुपये 49.98 करोड रुपए की राशि स्वीकृत किये है।उपरोक्त कार्य स्वीकृत होने पर पूरे भारत के संत महात्माओं ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल, को आशीर्वचन प्रदान किया है, साथ ही दर्शनार्थियों एवं धर्मा विलम्बियों ने माननीय मुख्यमंत्री, माननीय केन्द्रीय पर्यटन मंत्री एवं प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री बिसाहूलाल सिंह को कोटि-कोटि आशीर्वाद प्रदान किए हैं।
बजे ट्रेन नंबर 08233 इंदौर बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस द्वारा भोपाल से अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 20 जनवरी 2021 को आप प्रातः 10.30 बजे अनूपपुर पहुंचेंगे। प्रातः 11.30 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक अनूपपुर विश्राम गृह में रहेंगे। मंत्री श्री सिंह दोपहर 01.00 बजे से अपरान्ह 03.00 बजे तक जिले में आयोजित रोजगार मेले में शामिल रहेंगे। आप अपरान्ह 03.00 बजे अनूपपुर से अमरकंटक के लिए प्रस्थान करेंगे। आप वहाँ अपरान्ह 04.00 बजे मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण एवं रात्रि विश्राम करेंगे।


0 Comments