(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंचलधारा) हिंदुओं की आस्था के प्रतीक श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर हर वर्ग के लोगों में काफी उत्साह बना हुआ है। लोग बढ़-चढ़कर श्री राम मंदिर निर्माण के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और अपनी स्वेच्छा से दान स्वरूप धनराशि प्रदत कर रहे हैं।उसी कड़ी में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी ने भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा एवं महामंत्री लाल दास राठौर को राम मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख 11 हजार रुपए का चेक प्रदत्त किए।

0 Comments