Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

जिला प्रबंधक लोक सेवा केंद्र अनूपपुर ने किया जैतहरी, पुष्पराजगढ़,अनूपपुर,कोतमा केन्द्र का औचक निरीक्षण

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंचलधारा) कलेक्टर हर्षल पंचोली एवं जिला पंचायत सीईओ तन्मय वशिष्ठ शर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में जिला लोक सेवा प्रबधंक सोनू सिंह राजपूत ने अनूपपुर जिले के चारों विकासखंड में स्थापित लोक सेवा केंद्र क्रमशः जैतहरी, पुष्पराजगढ़,अनूपपुर, कोतमा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया एवं संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
              उन्होंने कहा कि सभी लोक सेवा केंद्र में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहें एवं समय-सीमा में आने वाले हितग्राहियों को उनके द्वारा मांगे गए दस्तावेज उपलब्ध हो यह प्राथमिकता से सुनिश्चित किया जावे।
        उन्होंने कहा कि सभी लोक सेवा केन्द्रों पर पेयजल एवं बैठने के लिए पर्याप्त वेटिंग एरिया तैयार रखें।उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में समय सीमा एवं निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त किसी भी प्रकार की राशि की मांग न की जाए।लोक सेवा केदो में स्थापित आधार पंजीयन का निरीक्षण भी किया गया एवं उपस्थित लोगों से जानकारी ली गई। 
            लोक सेवा प्रबंधन सोनू सिंह राजपूत ने अपने कर्मचारियों के साथ उपस्थित जनमानस से भी रूबरू हुई।लोगों की समस्या के समाधान का निर्देश दिया।   
                  उन्होंने साफ-सफाई,तत्काल समाधान सेवा, कर्मचारियों का व्यवहार,पेयजल व्यवस्था,आवेदन की आवक तथा एंट्री, रजिस्टरों का संधारण इत्यादि व्यवस्थाओं का जायजा लेकर सुधार हेतु दिशा निर्देश भी दिए।

Post a Comment

0 Comments