Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

नपध्यक्ष अंजुलिका शैलेंद्र सिंह ने किया था वार्ड 8 की सड़क का भूमि पूजन निर्माण कार्य हुआ संपन्न

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंचलधारा) नगर पालिका अध्यक्ष अंजुलिका शैलेंद्र सिंह ने वार्ड क्रमांक 8 पार्षद रितु गुड्डा सोनी के प्रस्ताव पर मोहर लगाते हुए वार्ड क्रमांक 8 की सड़क का भूमि पूजन किया था।जिसका निर्माण कार्य नगर पालिका परिषद द्वारा पूर्ण करा दिया गया। पूरी सड़क को डामरीकृत बना दिया गया।
          कार्य की गुणवत्ता एवं निर्माण कार्य को देखने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र सिंह के साथ ही नगर पालिका इंजीनियर बृजेश शर्मा,राजस्व निरीक्षक गजाला परवीन,विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह,वार्ड क्रमांक 8 पार्षद रितु गुड्डा सोनी,गुड्डा सोनी,रियाज अहमद,राधिका सुनीता बियानी,संजय चौधरी,पूर्व पार्षद राजेंद्र बियानी, योगेंद्र राय, मोहन राठौर सहित वार्ड के लोग उपस्थित थे।
         इस अवसर पर लोगों ने मांग की कि वार्ड क्रमांक 8 के पीछे स्थित पुरानी नाली का निर्माण कार्य कराया जाए।जिससे लोगों को सुविधा हो और नाली का पूरा पानी बह सके।कई जगह नाली टूट गई है,नाली टेढ़ी-मेढ़ी है उसे सही बनाया जाए।

Post a Comment

0 Comments