Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जिले के कांग्रेस जन किए भोपाल कूच

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंचलधारा) पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव फुन्देलाल सिंह मार्को के नेतृत्व में अनूपपुर जिले के के काफी संख्या में कांग्रेस जन भोपाल कूच कर गए हैं।
          जहां कल 16 दिसंबर 2024 को मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार को जगाने के लिए बृहद प्रदर्शन किया जाएगा।जिसमें विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
              पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने बताया कि इस प्रदर्शन में जवाब दो हिसाब दो की मांग की जाएगी।जिसमें प्रमुख रूप से मध्यप्रदेश में जातिगत जनगणना करवाओगे कब...?,किसानों को धान का 3100 रुपए और गेहूं का 2700 रुपए दाम कब मिलेगा...?,लाड़ली बहनों को 3000 रुपए महीना कब मिलेगा...?युवाओं को 10 लाख रोज़गार कब...?, संकल्प पत्र के वादे निभाओगे कब...?कर्ज, क्राइम, करप्शन पर लगाम लगाओगे कब...?
              पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस के महासचिव फुन्देलाल सिंह मार्को ने कहा कि मध्यप्रदेश में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। 
                    महिलाएँ,बच्चे,किसान और नौजवान सभी परेशान हैं।दलित और आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे हैं।प्रदेश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है।महँगाई चरम पर है।लेकिन इस सब से भाजपा की सरकार को कोई मतलब नहीं है।
                   प्रदेश की जनता को इस अत्याचार से मुक्ति दिलाने के लिए कल  16 दिसंबर 2024 को कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश विधानसभा का घेराव करने जा रही है।उन्होंने समस्त कांग्रेस जनों से अनुरोध किया है कि बड़ी संख्या में घेराव में शामिल हों।

Post a Comment

0 Comments