Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल मार्को को मिली खंडवा,रतलाम,धार में प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंचलधारा) मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पुष्पराजगढ़ के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को को लोकसभा क्षेत्र खंडवा,रतलाम,धार में प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी  है।
              मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने इस आशय का पत्र पुष्पराजगढ़ विधायक को भेज कर शीघ्र ही संसदीय क्षेत्र खंडवा,रतलाम, धार में पहुंचकर लोकसभा प्रभारी,जिला प्रभारी,जिला कांग्रेस अध्यक्ष से सम्पर्क एवं समन्वय करते हुए लोकसभा क्षेत्र खंडवा,रतलाम,धार के अधिकृत कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने में सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। 
                  अनूपपुर जिले के कांग्रेस जनों ने पुष्पराजगढ़ विधायक एवं शहडोल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े फुंदेलाल सिंह मार्को को मिली नई जिम्मेदारी पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।एवं कहां की उनके नेतृत्व में निश्चित ही कांग्रेस सफलता के पथ पर  अग्रसर होगी।

Post a Comment

0 Comments