Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

नर्मदा जी का काम संपूर्णता के साथ जैसा होना चाहिए वैसा नहीं हो पा रहा कोऑर्डिनेटर बनाने की जरूरत-उमा भारती


(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंचलधारा) मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री,पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता सुश्री उमा भारती अचानक दो दिवसीय प्रवास पर अनूपपुर जिले के पर्यटन स्थल अमरकंटक पहुंच कर मंगलवार को मां नर्मदा मंदिर में पूजा अर्चना की और मंदिर परिसर में स्थित अन्य मंदिरों के दर्शन किए। 
                         इस दौरान उन्होंने अमरकंटक और नर्मदा को लेकर कहा कि नर्मदा जी का काम संपूर्णता के साथ जैसा होना चाहिए,वैसा नहीं हो पाता है।क्योंकि इसमें विभिन्न जिले और राज्य भी शामिल हो जाते है।इसलिए कठिनाई आती है।जब तक सभी एक साथ मिलकर सही डिसीजन नहीं लेंगे तब तक यहां का विकास सम्भव नही है। इसके लिए एक कोऑर्डिनेटर बनाने की जरूरत है। 
          ज्ञातव्य हो कि सोमवार की शाम पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती अमरकंटक में रात्रि 9 बजे नर्मदा मंदिर पहुंच कर मॉ नर्मदा मंदिर में दर्शन पश्चात आरती कर माथा टेका। मंदिर प्रांगण में कुछ समय बैठ कर व्यतीत की।नर्मदा मंदिर पुजारी परिवार ने भी कुछ अपनी समस्याओं को भी उनके सामने रख सुलझाने की बाते रखी।
                                 पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने मंगलवार को कल्याण सेवा आश्रम द्वारा नर्मदा मंदिर में मॉ नर्मदा और माता पार्वती हेतु भेंट किये गये स्वर्ण अभूषण द्वारा किये गये श्रृंगार को निहारा और पूजन किया।प्रांगण में कुछ देर बैठ लोगो से बातचीत किया।
      पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने उपस्थित पत्रकारो के सवालो के जबाब में दिग्विजय सिंह के ईडी,सीबीआई वाले बयान को लेकर कहा कि हम उनको कोई जवाब नहीं देते, पहले वो अपने बयान पर टिके रहे।देश में जहां भी उनकी सरकार हैं,वह कहें कि ईडी सीबीआई और ईवीएम की वजह से उनकी सरकार बनी है।राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी जोड़ना क्या चाहते हैं।अगर जोड़ना ही हैं तो जो पाकिस्तान के कब्जे में हमारा जो कश्मीर टूटा है वहां जाए,वहां यात्रा करें।वह तो अपनी पार्टी को भी नही बचा पा रहे हैं,जब कुछ टूटा ही नही हैं,तो फिर जोड़ना क्या है।
      पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस दिन रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा हुई,उस दिन पूरा भारत जुड़ गया।

Post a Comment

0 Comments