Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

शहडोल संभाग के एकमात्र कांग्रेस विधायक फुंदेलाल सिंह प्रदेश चुनाव समिति सदस्य बने

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंचलधारा) लाडली बहना,प्रधानमंत्री आवास,हर घर नल जल योजना जैसी तमाम उपलब्धियां को शहडोल संभाग में पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने अपनी विकास यात्रा के सामने बौना बना दिया।एवं पूरे संभाग में एकमात्र कांग्रेस विधायक के रूप में अपनी जीत दर्ज करा कर प्रदेश में अपना नाम रोशन किया।
                हाल ही में लोकसभा चुनाव को देखते हुए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए चुनाव समिति घोषित की है।जिसमें शहडोल संभाग से पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को को भी शामिल किया गया है।
        ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी के.सी. वेणुगोपाल ने समिति की घोषणा कर दी है।
                   अनूपपुर जिले में जन-जन के नेता के नाम से जाने जाने वाले पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को के सदस्य चुने जाने पर जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई तो दी है।साथ ही शहडोल संभाग के कांग्रेस नेताओं ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।जिनके नेतृत्व में लोकसभा के लिए कांग्रेस के सही उम्मीदवार का चयन किया जाएगा और शहडोल संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार विजयश्री का खिताब प्राप्त करेंगे।

Post a Comment

0 Comments