Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

पूर्व नपाध्यक्ष ओमप्रकाश द्विवेदी की द्वितीय पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंचलधारा) नगर पालिका अनूपपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय ओमप्रकाश द्विवेदी की द्वितीय पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपनी शोक श्रद्धांजलि अर्पित की।
                       भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री रामलाल रौतेल,भारतीय जनता पार्टी के 
जिलाध्यक्ष रामदासपुरी,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता,शिवरतन वर्मा,वेद प्रकाश द्विवेदी,जितेंद्र सोनी, राजेश सिंह,चंद्रिका द्विवेदी,पार्षद डॉक्टर संजय चौधरी, दीपक पटेल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments