Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

जिला कांग्रेस सेवा दल के एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन अनूपपुर में संपन्न राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंचलधारा) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अनूपपुर में कांग्रेस सेवा दल का एक दिवसीय सम्मेलन अनूपपुर में संपन्न हुआ।सम्मेलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 
              सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं गोष्ठी का आयोजन कर गांधी जी के जीवन दर्शन उनके व्यक्तित्व,कृतित्व को याद किया गया एवं उनके बताएं आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।साथ ही आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव की चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया गया।
               कांग्रेस भवन अनूपपुर में आयोजित सेवादल के सम्मेलन को संबोधित करते हुए पुष्पराजगढ़ विधायक ने कहा गांधी एक विचारधारा है जो अमर है।हम सौभाग्यशाली हैं कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं।भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश को बांटने के लिए नफरत का बीज जो बोया गया है चिंता का विषय है।अगर सत्ता में पुनः भाजपा आई तो लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा।तानाशाही सरकार डर,भय,नफरत का माहौल बनाकर समाज को बांटने का काम कर रही है।केंद्रीय जांच एजेंसी का डर दिखाकर दूसरे पार्टी के नेताओं को अपने पार्टी में शामिल कर रही है।लोकतांत्रिक ढंग से चुनी गई सरकार को गिराकर  जबरन सरकार बना रही है।ऐसी तकतो के खिलाफ सभी कांग्रेस जन एकजुट होकर संघर्ष के लिए सामने आए और सत्तासीन केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेके।हमें अंतिम पंक्ति में खड़े उस गरीब व्यक्ति की चिंता करनी होगी। प्रदेश में राहुल गांधी की न्याय यात्रा होनी है बढ़-चढ़कर सभी कार्यकर्ताओं को भाग लेना है।
     उन्होंने कहा कि आज के ही दिन पिछले वर्ष राहुल गांधी  लाल चौक श्रीनगर से झंडा फहराकर नफरत व भय फैलाने वाली ताकतो को करारा जवाब दिया था।
          जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह ने इस अवसर पर कहा कि सत्तासीन भाजपा सरकार समाज में नफरत का बीज बोकर लोगों को बांटने का काम कर रही है।स्वास्थ्य, शिक्षा,विकास के उद्देश्यों से कोसों दूर है।हमें अपने संगठन महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सेवादल प्रत्येक ब्लॉक लेबर पर बैठकों का आयोजन कर  लोकसभा की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित कैडर तैयार करें। 
     सेवादल के प्रदेश प्रशिक्षक डॉक्टर एहसान अली अंसारी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस सम्मेलन में आगामी होने जा रहे लोकसभा चुनाव में हाथ के पंजा छाप के कांग्रेस प्रत्याशी को विजई बनाने का संकल्प लिया गया।
      इसके लिए लोकसभा स्तरीय सेवादल का एक दिवसीय विशाल सम्मेलन शहडोल संभागीय मुख्यालय में आयोजित कर कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन की ट्रेनिंग दिए जाने की योजना बनाई गई।लोकसभा क्षेत्र के सभी ब्लॉक मुख्यालय पर भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया।प्रत्येक बुथ में 10-10 सेवादल कार्यकर्ता तैयार करने की रणनीति बनाई गई।
        कार्यक्रम को सेवादल कार्यकारी अध्यक्ष राम सजीवन गौतम,महिला सेवादल जिला अध्यक्ष संध्या वर्मा,डॉक्टर चौहान,नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामखेलावन राठौर,दीपा सिंह एडवोकेट ,विद्या शर्मा,सावित्री त्रिपाठी,संतोष पांडे,आशा वर्मा,बिसाहूलाल साहू,सत्येंद्र स्वरूप दुबे,आर.एस.शर्मा,भूरा यादव,डोमल सिंह,जगदीश सिंह,मोहम्मद शफीर,प्यारेलाल सेन,संतोष राठौड़,डॉ.रवि प्रकाश, नानदाउ कोल,संपतलाल, केमला कोल,राजकुमार सिंह,संतोष सिंह,मो.मुस्तकीम, 
गुड्डा सोनी,पुरुषोत्तम पटेल आदि ने संबोधित किया।
            कार्यक्रम में गंगा प्रसाद पड़वार,प्रेमवती पासी,नरेंद्र पटेल,अरविंद पटेल,सुभाष मिश्रा,उर्मिला सिंह,सुमित्रा बाई, चंद्रभान सोनी,छोटेलाल सिंह, देव सिंह,अमीन सिंह,श्याम बाई सहित सैकड़ो कांग्रेस सेवादल एवं कांग्रेस जनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
                 कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम एवं समापन राष्ट्रगान से हुआ।कार्यक्रम के अंत में 2 मिनट का मौन धारण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं दिवंगत हुए कांग्रेस जनों के परिवार के लोगों के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।इस अवसर पर काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments