Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

नपाध्यक्ष एवं पूर्व,वर्तमान सीएमओ की मेहनत रंग लाई जीएफसी स्टार रेटिंग में नंबर 1 पर नपा.अनूपपुर

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंचलधारा) स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के लिए चयनित नगर पालिका में जिले की नगर पालिका में अनूपपुर का नाम भी शामिल था।स्वच्छ सर्वेक्षण के परिणाम घोषित कर दिए गए।जिसमें जिला मुख्यालय की नगर पालिका अनूपपुर को जीएफसी स्टार रेटिंग में नंबर 1 मिला है।
                                 इसका पूरा श्रेय जिले के कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के साथ ही ऊर्जावान नगर पालिका अध्यक्ष अंजुलिका शैलेंद्र सिंह के साथ ही पूर्व नगर पालिका अधिकारी स्नेहा मिश्रा एवं वर्तमान नगर पालिका अधिकारी अनंत धुर्वे को जाता है। सभी के द्वारा स्वच्छता को लेकर बनाई गई बेहतर कार्य योजना का परिणाम जीएफसी स्टार रेटिंग में नंबर वन आना है।
      ज्ञातव्य हो की मुख्य नगर पालिका अधिकारी रहते हुए स्नेहा मिश्रा ने स्वच्छता को लेकर सभी संसाधन जुटाने के बाद नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी।जिसका परिणाम स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के परिणाम में सामने आया।उन्होंने अपने पूरी टीम को टीम भावना से कार्य कराया उनके नेतृत्व में यह सफलता प्राप्त हुई।लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद उसकी जिम्मेदारी नए नगर पालिका अधिकारी अनंत धुर्वे पर आई जिन्होंने पूरी तन्मयता के साथ स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाया और इसका श्रेय नगर पालिका अनूपपुर को मिला।
                                 पूर्व सीएमओ स्नेहा मिश्रा के समय साफ-सफाई के साथ ही कचरे के प्रबंधन में काफी सुधार आया था।उनकी बनाई व्यवस्था को नगर पालिका अधिकारी अनंत धुर्वे ने आगे बढ़ाया और स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत कार्य योजना को क्रियान्वित कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।जिससे स्वच्छ सर्वेक्षण की निगरानी दल ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेजी थी।जिसके आधार पर अनूपपुर नगर पालिका का चयन जीएफसी स्टार रेटिंग में नंबर वन पर आया।

Post a Comment

0 Comments