Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

देर रात्रि पहुंचे स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल का जिला प्रवेश के साथ हुआ जगह-जगह भव्य स्वागत

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंचलधारा) मध्यप्रदेश शासन के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल का अनूपपुर जिले में प्रवेश के साथ ही जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।
           अनूपपुर जिला मुख्यालय पहुंचने पर सबसे पहले सामतपुर स्थित हनुमान मंदिर में आकर पूजा,अर्चना की तत्पश्चात जिला भाजपा कार्यालय एवं पूर्व विधायक रामलाल रौतेल के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।नवनियुक्त राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष रामदासपुरी, जिला भाजपा महिला अध्यक्ष रश्मि खरे, अरुण सिंह,राकेश गौतम,गजेंद्र सिंह के साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता लोग साथ-साथ रहे।
                     काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित थे।सभी ने माल्यार्पण,गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।
                     उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा की सदैव हम आपके साथ हैं हर समस्या का समाधान कराया जाएगा।एवं विकास के कार्य अनवरत चलते रहेंगे।उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य के लिए धनराशि की कमी नहीं आएगी।भाजपा सरकार की सभी योजनाएं संचालित होती रहेगी।

Post a Comment

0 Comments