(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंंचलधारा) विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ जी के निर्देशन पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पूरे प्रदेश के साथ विंध्य अंचल का दौरा प्रारंभ कर दिया।उन्होंने चुनावी तैयारी को लेकर अनूपपुर जिला मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली,उनसे रूबरू हुए।वही सबसे महत्वपूर्ण बात बैठक की यह रही कि उन्होंने नारी सम्मान की एक अनोखी मिसाल बैठक में प्रस्तुत की।जिसमें महिलाओं को मंच सौंप दिया एवं स्वयं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नीचे बैठकर गहन मंत्रणा की एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश सुझाव दिए।
कांग्रेस की महिला नेत्री
को सौंपा मंच स्वयं बैठे नीचे
को सौंपा मंच स्वयं बैठे नीचे
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह विधानसभा क्षेत्र की मंडलम,सेक्टर अध्यक्षों की बैठक के बाद जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर द्वारा आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में कांग्रेस की महिला नेत्री को मंच पर बैठाया और सभी वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ स्वयं मंच के नीचे बैठे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं के सुझाव सुने व उनके जवाब दिए। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर एकजुटता के साथ पार्टी का काम करें और कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाएं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं के सुझाव सुने व उनके जवाब दिए। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर एकजुटता के साथ पार्टी का काम करें और कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाएं।
कांग्रेस को वोट देना चाहती
है जनता-दिग्विजय सिंह
है जनता-दिग्विजय सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंडलम,सेक्टर,एमएलए व समस्त कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता कांग्रेस को वोट देना चाहती है।कांग्रेस को समर्थन भी दे रही है।हमें सिर्फ उस समर्थन को वोटों में परिवर्तित करने की जरूरत है।जिसके लिए बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूती देने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि इसके लिए कमलनाथ जी ने मुझे विधानसभाओं में मंडलम,सेक्टर मीटिंग लेने को कहा है।उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मतदाता सूची का गहन परीक्षण करें एवं फर्जी मतदाताओं को ढूंढ निकालें और उनके नाम कटवाए।उन्होंने वरिष्ठ नेताओं से कहा कि सक्रिय कार्यकर्ताओं की इज्जत करें उनका सम्मान करें।मण्डल,सेक्टर में महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए।
जनता की लड़ाई के लिए
सड़क पर उतरे कांग्रेस जन
सड़क पर उतरे कांग्रेस जन
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता की लड़ाई के लिए सड़क पर उतर जाए।घर-घर जाए और बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों का खुलासा करें।एकजुटता के साथ संघर्ष करें।उसके बाद उन्होंने बैठक में सक्रिय सहभागिता के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।साथ ही पूर्व सीएम ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा कि कांग्रेस को रचनात्मक कार्य करना चाहिए।हर गांव व मोहल्ले में ऐसे कार्यक्रम तय करें और जनता से भावनात्मक लगाव पैदा कर उनको कांग्रेस से जोड़े। युवा इकाई द्वारा रचनात्मक कार्य करने वाले लडक़ों को चिह्नित कर जिला कांग्रेस कमेटी को बताना चाहिए जिससे ऐसी गतिविधियां संचालित की जा सकें।
ज्ञातव्य हो कि मध्यप्रदेश मे 2023 मे होने वाले विधानसभा चुनावों की कमान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने फिर संभाल ली है।जहां उनका फोकस 2018 में हुए विधानसभा उपचुनाव मे पराजित सीटों पर है।जिस पर उन्होंने विंध्य क्षेत्र में खासा ध्यान लगा रखा है।इस क्षेत्र के किसी न किसी जिले में पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठित करने का प्रयास कर रहे हैं।इसके साथ ही उन्हें बूथ मैनेजमेंट का पाठ भी पढ़ा रहे हैं।इसी कड़ी में 13 मई शनिवार को विंध्य क्षेत्र अंतर्गत अनूपपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट का पाठ पढ़ाया।इस बैठक में अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 87 के कांग्रेस के 3 ब्लॉक अध्यक्ष,21 मण्डल अध्यक्ष और 97 सेक्टर अध्यक्ष के अलावा 221बूथ लेवल एजेंट शामिल हुए।

कार्यक्रम में इनकी
रही विशेष उपस्थिति
रही विशेष उपस्थिति
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वरम निखारा,कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश सिंह,पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष फुंदेलाल सिंह मार्को,विधायक सुनील सराफ,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ममता सिंह,जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री मनोज मिश्रा,पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल,पूर्व विधायक मनोज अग्रवाल,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह,वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी,पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र नाथ सिंह, जनपद अध्यक्ष जैतहरी राजीव सिंह,वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष त्रिपाठी, प्रदेश सचिव श्रीधर शर्मा,मयंक त्रिपाठी, मंडलम अध्यक्ष मनीष भोजवानी,राघवेंद्र पटेल,संजय सोनी, विनयकांत प्रजापति आदि कांग्रेस जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

0 Comments