(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंंचलधारा) इंसान की पहचान उसके कार्यों एवं कर्मों से होती है।अनूपपुर जिले में दो व्यक्तियों की पहचान किसी को बताने की जरूरत नहीं।जहां भारतीय जनता पार्टी से अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र में बिसाहूलाल सिंह की कोई तोड़ नजर नहीं आ रही।उसी तरह पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में फुंदेलाल सिंह मार्को की कोई तोड़ दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही।अनूपपुर जिले के विकास पुरुष के रूप में दोनों ही नेताओं का नाम लोगों की जुबान पर छा सा गया है।इनकी पहचान,इनके कार्य जनता की पटल पर,जनता की नजरों में बिना चश्मे के दिखाई दे रहा है।दोनों ही पार्टी की सर्वे रिपोर्ट में इनका नाम प्राथमिकता की सूची में सबसे ऊपर पायदान पर है।निश्चित ही अनूपपुर एवं पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र विकास की किरणों से गांव-गांव,मजरो-मजरो,टोलो-टोलो तक देखा जा सकता है।दोनों ही नेता अपनी-अपनी पार्टियों के प्रति पूरी वफादारी के साथ विकास कार्यों के साथ ही मूलभूत सुविधाओं पर बराबर ध्यान दे रहे हैं और अपने अपने क्षेत्रों का व्यापक रूप से दौरा कर जनता की मांग के अनुरूप तत्काल कार्यों का भूमि पूजन कर कार्यों का श्रीगणेश करा रहे हैं।आज विकास की दृष्टि से अनूपपुर एवं पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र प्रदेश के अंदर अपने आप में एक अलग मिसाल है।जनता-जनार्दन दोनों ही नेताओं को काफी पसंद कर रही है और जनता की प्राथमिकता में विधानसभा चुनाव 2023 में अनूपपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी से बिसाहूलाल सिंह एवं पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी से फुंदेलाल सिंह मार्को की जीत को कोई चैलेंज नहीं कर सकता और पार्टियों की मजबूरी है की जीत के दावेदारों को प्राथमिकता के आधार पर टिकट पार्टियां प्रदत्त करेंगी और दोनों ही दावेदार अच्छे बहुमत के साथ विधानसभा क्षेत्र का चुनाव फिर से विजय श्री का खिताब हासिल करने में कहीं पीछे नहीं रहेंगे।
अनूपपुर एवं पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी के नए-नए दावेदारों की लिस्ट लंबी हैं। लेकिन इस पंचवर्षीय चुनाव में अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की नैया जहां बिसाहूलाल सिंह पार लगाएंगे वहीं पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र की नैया फुंदेलाल सिंह मार्को पार लगाएंगे।इन दोनों विधायकों की टिकट जीत की संभावित सूची में लगभग फाइनल ही है और अगर इन दोनों की टिकटों पर किसी तरह का परिवर्तन हुआ तो निश्चित ही उन विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की जगह कांग्रेस एवं कांग्रेस की जगह भाजपा के प्रत्याशी विजय श्री का खिताब पाएंगे।चुनावी आकलन के लिए दोनों ही दल के नेता प्रभारी क्षेत्रों का दौरा करना प्रारंभ कर दिए हैं और वह अपना आकलन भी अपने पार्टी हाईकमान को प्रस्तुत करेंगे उसके पश्चात टिकटों का वितरण फाइनल होगा।लेकिन भोपाल से सूत्रों के हवाले जो जानकारी मिली है उसमें दोनों ही विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर में भाजपा के विधायक बिसाहूलाल सिंह एवं पुष्पराजगढ़ में कांग्रेस के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को की टिकट लगभग फाइनल स्थिति पर पहुंच चुकी है।वही भाजपा से रामलाल रौतेल को शहडोल संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए तैयार किया जा रहा है।वहीं सांसद रही हिमाद्री सिंह को पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से टिकट देने की तैयारी चल रही है।आने वाले समय में क्या सच है यह जनता के पटल पर आ जाएगा।

0 Comments