Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को की उपस्थिति में होली मिलन समारोह एवं फाग गायन हुआ संपन्न

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) होली के पावन अवसर पर पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को जी के द्वारा राजेंद्रग्राम दुर्गा पंडाल,बस स्टैंड में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विधान क्षेत्र के समस्त ग्रामवासी, जिला के पदाधिकारी की उपस्थिति गरिमा पूर्ण रही।मिलन समारोह में विधायक जी के द्वारा वरिष्ठ जनों का स्वागत, वंदन, अभिनंदन किया गया।साथ ही क्षेत्र से आए हुए टीमो ने फगुआ गायन कर विधायक जी को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।विधायक जी के द्वारा अपने निज निवास से रैली निकाल कर राजेन्द्रग्राम के व्यापारियों, छोटे दुकानदारो, किसान, मजदूरों सभी से मिलते हूए होली की शुभकामनाएं दी।पुष्पराजगढ़ एसडीएम विवेक जी,विधायक जी मिलकर होली की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित विधायक पुष्पराजगढ फुंदेलाल सिंह मार्को,जनपद पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष संतोष कुमार पांडे,यूथ कांग्रेस विधान सभा अध्यक्ष आशुतोष सिंह मार्को, ब्लाक अध्यक्ष सुखराम सिंह मरावी,सरपंच पोषलाल सिंह, श्याम,माखन नायक,सरपंच संघ अध्यक्ष करपा सरपंच हीरा सिंह टेकाम,संतलाल चंद्रवंशी,कोदू राठौर,मिथुन राठौर,शिव कुमार चंद्रवंशी, जिले के समस्त पदाधिकारियों एवं पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता जनार्दन उपस्थित रहे।इस अवसर पर पुष्पराजगढ विधायक जी के द्वारा फाग गाया गया।  विधायक जी ने क्षेत्र से आए हुए सभी जनमानस का भोजन करा कर सभी जनो को धन्यवाद ज्ञापित किये।फाग गायन टीमों के द्वारा अपने विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को जी के नाम का गायन गाकर प्रस्तुत किये।

Post a Comment

0 Comments