Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

कांग्रेस के राजभवन घेराव में अधिक से अधिक कांग्रेस जन कल भोपाल पहुंचे-फुंदेलाल सिंह

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने अनूपपुर जिले के समस्त कांग्रेस जनों से 13 मार्च 2023 को भोपाल पहुंचने का आह्वान किया है।उन्होंने कहा कि जनता ने कर दिया है ऐलान नहीं बचेगी बेईमान सरकार।पुष्पराजगढ़ विधायक,पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष फुंदेलाल सिंह मार्को ने कहां की मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में राजभवन का घेराव दोपहर 12 बजे किया जाना सुनिश्चित किया गया है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जंगलराज के खिलाफ कांग्रेस का राजभवन घेराव का ऐलान किया गया है। जिसमें समस्त कांग्रेस जनों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाना है।उन्होंने बताया कि जवाहर चौक से रैली प्रारंभ होकर राजभवन पहुंचेगी।जहां राजभवन का घेराव किया जाएगा।प्रदेश में बेरोजगारी,मंहगाई चरम सीमा पर है।
दूसरी ओर केन्द्र सरकार की अदूरदर्शी आर्थिक नीतियों की वजह से आम जनता का बैंक,बीमा कंपनियों में जमा पैसा डूब रहा है।गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपए की वृद्धि कर दिया गया है जो कि अब तक की सबसे अधिक वृद्धि है,गरीब परिवार का जीना दूभर हो गया है।उन्होंने कहा कि आने वाले 2023 के चुनाव में भाजपा का प्रदेश से पूरी तरह सफाया करना है। इसके लिए कांग्रेस जन एकजुटता का परिचय देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में आयोजित राजभवन घेराव में अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुंचे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें।

Post a Comment

0 Comments