Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

भाजपा सरकार की विफलताओं को बताने के लिए कांग्रेस ने की पत्रकार वार्ता कहां विकास यात्रा नहीं निकास यात्रा है

 

हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के निर्देशानुसार पत्रकार वार्ता का आयोजन कर भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करते हुए कहा कि भाजपा की विकास यात्रा नहीं,निकास यात्रा है। जिसे जनता ने फजीहत यात्रा बना दिया है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी, वासुदेव चटर्जी एडवोकेट, दीपक पांडे एडवोकेट के साथ ही नजीर अहमद,चंदन सिंह आदि वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित थे।उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में घोटालेबाज अब जाएंगे और कमलनाथ वापस आ रहे हैं।शिवराज सिंह चौहान की विश्वासघात की सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी।कमलनाथ जी की 15 महीने की सरकार से हिसाब मांगने वाले शिवराज जी से जनता मांग रही। 195 महीने की सरकार का हिसाब उन्होंने कहा कि भाजपा की तथाकथित विकास यात्रा को मध्यप्रदेश की जनता ने 'निकास यात्रा बना दिया है।मध्यप्रदेश के इतिहास में इससे ज्यादा असफल और धिक्कार पाने वाली यात्रा और कोई नहीं रही।कोई जिला ऐसा नहीं रहा,जहां भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा का जनता ने विरोध नहीं किया हो।कहीं यात्रा को काले झंडे दिखाए गए,कहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही भ्रष्टाचार की शिकायत की,कहीं पर अश्लील नृत्य कराके भीड़ जुटाने की कोशिश की गई, जगह-जगह जनता शिकायत कर रही है,बिजली नहीं है, पानी नहीं है, प्रधानमंत्री आवास का पैसा नहीं आया है, फसल बीमा नहीं मिला है, किसानों की हालत खराब है। सीधी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जब लोगों ने अपनी समस्या सुनाई तो उन पर लाठीचार्ज किया गया। उज्जैन में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में दिल्ली से आई एक महिला पत्रकार के साथ अत्यंत अशोभनीय व्यवहार किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूरी भारतीय जनता पार्टी से उन्होंने कुछ सवाल किए जिसमें प्रमुख रुप से 2018 में जनता का वोट 5 साल के लिए था,सरकार भाजपा ने गिराई,कांग्रेस के शेष वचन पूरे करने की जिम्मेदारी भाजपा की है। यदि कोई वचन छूट गया है, तो इन्होंने 3 साल में भाजपा ने पूरा क्यों नहीं किया है...? किसान कर्जमाफी क्यों बंद की...? सामाजिक सुरक्षा पेंशन 01 हजार क्यों नहीं की...? गौ-शाला निर्माण क्यों बंद किया...? 100 रूपये में 100 यूनिट बिजली क्यों बंद की...? प्रदेश का सत्यानाश कर दिया है,किसानों का सत्यानाश, युवाओं का सत्यानाश, निवेश का सत्यानाश, उद्योग एवं व्यापार का सत्यानाश, गौ-वंश का सत्यानाश, नर्मदा का सत्यानाश, नदियों का सत्यानाश, शिक्षा एवं स्वास्थ्य का सत्यानाश।मध्यप्रदेश को घोटाला प्रदेश बना दिया गया है 150 से अधिक घोटाले हो चुके है।अजन्मे बच्चे के साथ-आयुष्मान घोटाला,जन्मे बच्चे के साथ पोषण घोटाला, स्कूली बच्चों के साथ छात्रवृत्ति घोटाला, यूनिफार्म घोटाला,युवाओं के साथ- व्यापम घोटाला,भर्ती घोटाला, भगवान के साथ घोटाला- महाकाल लोक घोटाला, सिंहस्थ घोटाला, आमजन के साथ घोटाला- बिजली घोटाला,पेंशन घोटाला,महिलाओं के साथ घोटाला-कन्यादान योजना टेंडर घोटाला, पोषण आहार घोटाला,जन-जन के साथ घोटाला, स्वास्थ्य घोटाला, बिजली घोटाला, राशन घोटाला, कोरोना घोटाला, नर्मदा के साथ घोटाला, वृक्षारोपण घोटाला,नर्मदा परिक्रमा घोटाला, किसानों के साथ घोटाला,खाद-बीज और यूरिया घोटाला,भावान्तर घोटाला,बलराम तालाब घोटाला, मजदूरों के साथ- मनरेगा घोटाला,निर्माण में घोटाला,कारम डेम घोटाला, नल-जल योजना घोटाला, स्मार्ट सिटी 
घोटाला। साथ ही भाजपा की असफलताओं पर भी बिंदुवार जानकारी दी गई जिसमें प्रमुख रुप से शिक्षा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश फिसड्डी।स्वास्थ्य के क्षेत्र में मध्यप्रदेश फिसड्डी।
निवेश के क्षेत्र में मध्यप्रदेश फिसड्डी-33 लाख करोड़ की घोषणा-कहां है निवेश।उद्योग-धंधे के क्षेत्र में मध्यप्रदेश फिसड्डी।रोजगार देने के क्षेत्र में मध्यप्रदेश फिसड्डी- 30 लाख रजिस्टर्ड बेरोजगार।महिला और बाल स्वास्थ्य में फिसड्डी- 10 लाख कुपोषित बच्चे।महिला अपराध, बाल अपराध, आदिवासी अपराध में सबसे ऊपर।
          मध्यप्रदेश की जनता चाहती है शिवराज सिंह चौहान इन सारे सवालों का जवाब दें।अभी बताएं कि मध्यप्रदेश में किसान डिफाल्टर क्यों हो रहे हैं,मध्यप्रदेश की सरकार इतने ज्यादा कर्ज क्यों ले रही है, प्रदेश में हर जगह हड़ताल और धरना प्रदर्शन क्यों हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments