Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

अमरकंटक में महाशिवरात्रि मेला में केंद्रीय संचार ब्यूरो की मल्टीमीडिया डीजिटल प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) मां नर्मदा के उद्गम क्षेत्र पवित्र नगरी अमरकंटक मे महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय केंद्रीय संचार ब्यूरो प्रादेशिक कार्यालय भोपाल एवं क्षेत्रीय कार्यालय शहडोल द्वारा 18 से 22 फरवरी 2023 तक पांच दिवसीय मल्टीमीडिया डिजिटल प्रदर्शनी के माध्यम से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीर महापुरुषों के बलिदानों की जानकारी दी जा रही है जो कि आकर्षक का केंद्र है । 
                    प्रदर्शनी का उद्घाटन क्षेत्रीय सांसद हिमाद्री सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।उद्घाटन के दौरान पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को,कलेक्टर आशीष वशिष्ठ उपस्थित रहे।क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी समीर वर्मा द्वारा आगंतुक जनप्रतिनिधियो एवं अधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं विभागीय स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया।
        प्रदर्शनी का अवलोकन कर सांसद हिमाद्री सिंह द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी की सराहना की गई।मेले मे इस प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ-साथ महापुरुषों वीर बलिदानीयों का स्मरण भी प्रदर्शनी के माध्यम से कराया जा रहा है।शासन द्वारा पोषण वर्ष मनाया जा रहा जिस के संबंध में आयोजित प्रदर्शनी मे मिलेट्स की जानकारी प्रदान की गई है और साथ ही अन्य योजनाओं की जानकारी भी प्रदर्शित की गई।
                     कार्यक्रम के दौरान साधना कला मंडल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर जनमानस को शासन की योजनाओं के संबंध में संदेश प्रदान किया जा रहा है।प्रश्न मंच कार्यक्रम आयोजन मे सही उत्तर देने वाले प्रतिभागी को पुरस्कार प्रदान किया गया।

Post a Comment

0 Comments