Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के बैनर तले 26 को भोपाल में शामिल होगे सम्भाग के हजारों शिक्षक-अनिल सिंह

 

ऑनलाइन बैठक में तीनों 
जिले के शिक्षक हुए शामिल
(हिमांशू बियानी
/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) मध्यप्रदेश शिक्षक संघ शहडोल संभाग के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मध्यप्रदेश शिक्षक संघ प्रांतीय इकाई भोपाल के निर्देशानुसार सम्भाग शहडोल की ऑनलाइन बैठक गूगल मीट पर दिनांक 19/2/2023 दिन रविवार को रात्रि 8.30 बजे प्रारम्भ हुई।उक्त बैठक मे तीनो जिलों के पदाधिकारी सहित तहसील,ब्लॉक,नगर इकाई के पदाधिकारी, संभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।माँ  सरस्वती की प्रार्थना उपरांत बैठक की कार्यवाही प्रारम्भ हुई।
            सर्वप्रथम तीनो जिलों से दिनांक 26/2/2023 को सत्यग्रह,धरना,प्रदर्शन मे शामिल होने वाले शिक्षक साथियो की संख्या बल की समीक्षा जिलेवार  की गई सभी उपस्थित जनो ने अधिक से अधिक संख्या बल के साथ भोपाल पहुंचने हेतु प्रतिबद्धता जाहिर किया।सभी जिलों से उपस्थित पदाधिकारियो के विचार साझा कर निर्णय लिया गया कि संघे शक्ति युगे युगे की भावना को चरितार्थ करते हुए समस्त जन पूर्ण निष्ठा भावना के साथ समस्त दुराग्रह को भूलकर संगठन हित मे अपनी तीन  सूत्रीय मागो के लिए प्रांतीय इकाई के साथ कंधा से कंधा मिलाकर हम सभी को भोपाल पहुंच कर अपनी आवाज बुलंद करनी है।संभागीय अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह द्वारा प्रांतीय ऑनलाइन बैठक मे जानकारियो को बिंदूवार सबके समक्ष रखते हुए बताया गया की समस्त जिलाध्यक्ष अपने अपने जिलों की जिलेवार  सत्याग्रह मे शामिल होने वाले शिक्षक साथियो की सूची मोबाईल नमंबर सहित तैयार कर लेंगे।इन पांच दिनों मे जिले के द्वारा प्रवास कर समस्त इकाइयो  से सम्पर्क कर ज्यादा से ज्यादा संख्या बल मे शिक्षको,अध्यापक साथियो को सत्याग्रह धरना,प्रदर्शन मे शामिल होने हेतु प्रेरित कर तैयार करना है। सोशल मीडिया प्रिंट मीडिया,पम्पलेट आदि के माध्यम से व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करते रहना है।
      सतत रूप से दूरभाष से सभी लोग एक दूसरे से सम्पर्क बनाये रखे।अंत मे सभी संवर्ग के शिक्षक साथियो से अधिक से अधिक संख्या बल के साथ अपने-अपने साथियो सहित दिनांक 26/2/2023 को शाहजहानी पार्क भोपाल मे 12.30 बजे दोपहर पहुंचने की विनम्र अपील की गई है।
                अंत मे उपस्थित जनो के प्रति आभार व्यक्त कर कल्याण मंत्र के साथ ऑनलाइन बैठक का समापन हुआ।

Post a Comment

0 Comments