Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

27-28 जनवरी को अमरकंटक में नर्मदा जन्मोत्सव,आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) मां नर्मदा के उद्गम स्थली अमरकंटक में पूर्व वर्षों की तरह अमरकंटक नर्मदा जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 27, 28 जनवरी 2023 को कार्यक्रम आयोजित होंगे।जिनमें शोभा यात्रा,कन्या भोज, योगा, ट्रैकिंग, हवन-पूजन के साथ ही सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम का आयोजन होगा। 
                   कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने बताया है कि मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन तथा नर्मदा उद्गम मंदिर ट्रस्ट के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिलेवासियों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपेक्षा व्यक्त की गई है।

आयोजन संबंधी बैठक 12 
जनवरी को अमरकंटक में


माँ नर्मदा के उद्गम स्थल पावन तीर्थ अमरकंटक क्षेत्र की धार्मिक, ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक विविधताओं एवं विशेषताओं को जन-जन तक पहुंचा कर क्षेत्र को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किए जाने के उद्देश्‍य से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नर्मदा जयंती 28 जनवरी 2023 को अमरकंटक नर्मदा महोत्सव 2023 के रूप में आयोजित किया जाना है। उक्त आयोजन के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु आवश्‍यक रूप रेखा तैयार किए जाने के उद्देश्‍य से कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना की अध्यक्षता में आवश्‍यक बैठक का आयोजन 12 जनवरी 2023 को सायं 4.00 बजे से सर्किट हाऊस अमरकंटक में किया गया है।
                  उक्ताशय की जानकारी देते हुए अपर कलेक्टर सरोधन सिंह ने सर्व संबंधितों से बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित होने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments