Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष के स्वागतार्थ 6 को जिला कांग्रेस जनों की आवश्यक बैठक-फुन्देलाल सिह

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिह मार्को ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का 7 नवंबर 2022 को शहडोल आगमन हो रहा है।उनके स्वागतार्थ अनूपपुर जिले से अधिक से अधिक लोगों को शहडोल पहुंचकर उनका स्वागत करना है।जिसके तारतम्य में एक आवश्यक बैठक जिलेभर के कांग्रेस जनों की मेरे किरगी स्थित निवास राजेंद्रग्राम में 6 नवंबर 2022 को प्रातः 11 बजे रखी गई है। जिसमें समस्त कांग्रेस जनों से बैठक में भाग लेने की अपील की गई है।उन्होंने कहा कि बैठक में आवागमन के साधनों की चर्चा भी की जाएगी।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने समस्त ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गण ,समस्त मोर्चा संगठन के अध्यक्ष,ब्लाक, समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता गण से बैठक में भाग लेने की अपील की है।उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी 7 नवंबर 2022 को प्रातः 10 बजे शहडोल पहुंच रहे हैं जिनका अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वागत करना है।

Post a Comment

0 Comments