Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

भारत जोड़ो पदयात्रा राहुल गांधी के साथ विधायक फुंदेलाल मिला रहे कदम से कदम

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा)ऊर्जावान अनूपपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के जन-जन के चहेते विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा के प्रमुख राहुल गांधी जी के साथ कदम से कदम मिलाकर प्रदेश में उनकी यात्रा में बराबर सहभागिता निभा रहे हैं।मध्यप्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी जी भील अधिकारों के रक्षक परम पूज्य टंट्या मामा की जन्मस्थली पंधाना पहुंचें एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
                सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी जी ने कहा कि यह आदिवासी संस्कृति ही हमारी असली धरोहर है,इसकी रक्षा करना हम सभी की साझी ज़िम्मेदारी है।
           उन्होंने कहा कि कांग्रेस का वादा है,हम अपनी यह ज़िम्मेदारी किसी भी कीमत पर निभाएंगे।इस एतिहासिक क्षण के दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी,पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी के साथ ही शहडोल संभाग के आदिवासी नेता विधायक पुष्पराजगढ़ एवं जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के अध्यक्ष फुंदेलाल सिंह मार्को भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments